रायपुर

Raipur Police Transfer: 7 थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी, रायपुर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Transfer: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 7 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। आजाद चौक, टिकरापारा, गोलबाजार, महिला थाना समेत कई जगहों की जिम्मेदारी बदली।
2 min read
Sep 09, 2026
Raipur Police Transfer
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव (Photo Source- Patrika File Photo)

Raipur Police Transfer: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को थानों से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है।

Police Commissionerate: आजाद चौक और टिकरापारा थाना प्रभारी बदले

तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव आजाद चौक और टिकरापारा थाना में हुआ है। निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी के पद से हटाकर अब टिकरापारा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार मराई, जो टिकरापारा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें वहां से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव (Photo Source- Patrika File Photo)

अर्चना धुरंधर को आजाद चौक की कमान

निरीक्षक अर्चना धुरंधर को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रभारी महिला थाना के पद से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी बनाया गया है। अब आजाद चौक थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी उनके पास होगी। इसी तरह निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर प्रभारी महिला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोलबाजार, यातायात और जिविशा में भी बदलाव

तबादला आदेश में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू का भी नाम शामिल है। उन्हें प्रभारी जिविशा के पद से हटाकर थाना प्रभारी गोलबाजार बनाया गया है। वहीं निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से स्थानांतरित कर प्रभारी जिविशा पदस्थ किया गया है।

Raipur Police Commissionerate: तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी 7 निरीक्षकों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। इस फेरबदल के बाद रायपुर के कई महत्वपूर्ण थानों और पुलिस शाखाओं की कमान नए अधिकारियों के हाथ में आ गई है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव के बाद अब नई पदस्थापना पर अधिकारियों के कामकाज पर भी नजर रहेगी।

Updated on:
09 Sept 2026 06:41 pm
Published on:
09 Sept 2026 06:41 pm