
RTE Admission: छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में सत्र 2027-28 के दाखिले की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावक 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय के शेड्यूल के अनुसार, अभी पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल अपडेट, नए स्कूल का रजिस्ट्रेशन और हैबिटेशन मैपिंग का काम 25 नवंबर तक किया जाएगा। इसके बाद नोडल प्राचार्य और डीईओ स्तर पर स्कूल प्रोफाइल का सत्यापन और सीटों की जानकारी 28 नवंबर तक करेंगे।
छात्रों के ऑनलाइन आवेदन के साथ ही दस्तावेजों की जांच की जाएगी। नोडल प्राचार्य की तरफ से दस्तावेज सत्यापन और आवेदन में कमी होने पर जरूरी संशोधन कराने की प्रक्रिया 1 दिसंबर से 7 जनवरी 2027 तक चलेगी। आरटीई के तहत चयन के लिए 11 और 12 जनवरी 2027 को राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला 14 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक कराया जाएगा।
स्कूलों की जानकारी और सीटों का सत्यापन पूरा होने के बाद अभिभावकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने के इच्छुक अभिभावक 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान अभिभावकों को निर्धारित जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराने होंगे। इसके बाद प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चों का चयन राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 11 और 12 जनवरी 2027 को लॉटरी निकाली जाएगी। इसी के आधार पर चयनित बच्चों की सूची तैयार होगी। लॉटरी में चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू होगी। दाखिले के लिए 10 फरवरी 2027 तक का समय निर्धारित किया गया है।