रायपुर

RCB vs KKR मुकाबले में अफरा-तफरी! रायपुर बना हंगामे का अखाड़ा, गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसी भीड़

Raipur IPL Match: रायपुर में CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी। उन्होंने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली है।

3 min read
May 14, 2026
Raipur IPL Match(photo-patrika)

Raipur IPL Match: छत्तीसगढ़ के रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium में खेले गए IPL मुकाबले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बड़ी संख्या में दर्शकों ने स्टेडियम के बाहर जमकर हंगामा किया। मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने Kolkata Knight Riders को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा स्टेडियम के बाहर हुई अव्यवस्था और सुरक्षा चूक की हो रही है। बारिश के बीच हजारों क्रिकेट प्रेमी मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन एंट्री गेट पर अचानक बढ़ी भीड़ और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण हालात बिगड़ गए। देखते ही देखते गेट नंबर-2 के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें

रायपुर में कल IPL का महामुकाबला, प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

Raipur IPL Match: टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, भड़के दर्शक

कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि उनके पास वैध टिकट होने के बावजूद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज लोगों ने गेट के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब एंट्री नहीं मिली तो भीड़ बेकाबू हो गई।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ लोग दीवार फांदकर स्टेडियम परिसर में घुसने लगे। इसके बाद गेट पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कुछ लोगों ने गेट तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई।

सुरक्षाकर्मियों और दर्शकों के बीच धक्का-मुक्की

हंगामे के दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोगों को दौड़ाकर बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि कुछ जगहों पर सुरक्षाकर्मियों और दर्शकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई।

घटना के दौरान मारपीट और बदसलूकी की खबरें भी सामने आईं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को वीडियो रिकॉर्डिंग करने से रोका गया। इससे मौके पर तनाव और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर भी घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें भीड़ को गेट के बाहर धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है।

बारिश भी नहीं रोक पाई क्रिकेट फैंस का उत्साह

मौसम खराब होने और लगातार बारिश के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के कारण मुकाबला तय समय से देरी से शुरू हुआ और रात करीब 8:45 बजे मैच प्रारंभ हो सका। इसके बावजूद बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे।

कई दर्शकों ने बताया कि वे खास तौर पर Virat Kohli को देखने के लिए आए थे। वहीं कुछ फैंस Kolkata Knight Riders को सपोर्ट करने के लिए सीधे Kolkata से रायपुर पहुंचे थे। स्टेडियम के बाहर भारी बारिश में भी लोग घंटों लाइन में खड़े रहे।

पहले भी उठ चुके हैं भीड़ प्रबंधन पर सवाल

स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि रायपुर में बड़े क्रिकेट आयोजनों के दौरान अव्यवस्था की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। खासकर टिकट जांच, पार्किंग, एंट्री मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं।

इस बार भीड़ नियंत्रण और समन्वय में कमी साफ दिखाई दी। जिस तरह लोग दीवार फांदकर और गेट तोड़कर अंदर घुसे, उसने पूरे सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी। अब घटना के बाद स्टेडियम प्रबंधन, आयोजन समिति और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

मैदान के अंदर RCB का दमदार प्रदर्शन

मैदान के अंदर खेले गए मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दमदार खेल की बदौलत टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के दौरान स्टेडियम के भीतर दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।

हालांकि, बाहर हुई अव्यवस्था और हंगामे ने मैच के रोमांच को फीका कर दिया। अब क्रिकेट फैंस और स्थानीय लोग भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए बेहतर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की मांग कर रहे हैं।

Published on:
14 May 2026 10:45 am
Also Read
View All