रायपुर

Rajya Sabha Election 2026: बिहार के पर्यवेक्षक बने डिप्टी CM विजय शर्मा, हरियाणा-ओडिशा के लिए भी जिम्मेदारी तय, देखें सूची

Rajya Sabha Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, हरियाणा और ओडिशा में अपने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

2 min read
Mar 09, 2026
Police Commissionerate
गृह मंत्री विजय शर्मा (Photo Patrika)

Rajya Sabha Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, हरियाणा और ओडिशा में अपने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसमें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए बिहार राज्यसभा चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह नियुक्तियां की हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके।

राजनीतिक दृष्टि से यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। इस नियुक्ति ने इस बात के भी संकेत दे दिए हैं कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रदेश के नेताओं का कद बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें हैं और इन सीटों के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वजह से पांचवीं सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

CM साय ने किया ट्वीट

हरियाणा और ओडिशा के लिए भी नियुक्ति

भाजपा ने अन्य राज्यों के लिए भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। हरियाणा के लिए गुजरात सरकार के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

ओडिशा के लिए चंद्रशेखर बावनकुले को जिम्मेदारी

वहीं ओडिशा में राज्यसभा चुनाव की निगरानी के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि इन नेताओं की निगरानी में चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी की जाएंगी।

देखें लिस्ट

संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता के कारण जिम्मेदारी

पार्टी नेताओं का कहना है कि विजय शर्मा संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता के कारण इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं। वे चुनाव के दौरान स्थानीय नेताओं और विधायकों से समन्वय स्थापित कर पार्टी की रणनीति को मजबूत करेंगे। भाजपा के इस फैसले को संगठन में उनके बढ़ते कद के रूप में भी देखा जा रहा है।

Published on:
09 Mar 2026 07:09 pm