रायपुर

नक्सल कनेक्शन का खुलासा, फिर भी ढिलाई! यात्री बसों से नक्सलियों तक पहुंच रहा राशन… पुलिस-आरटीओ दोनों खामोश!

Raipur News: भाठागांव बस स्टैंड में टूरिज्म बस और बीच रास्ते में सवारी बैठाने वाली यात्री बसों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन यात्री बसों में भारी माल ढोने वाले रसूखदारों पर नरमी बरत रही है।
2 min read
• •
Oct 12, 2025
नक्सल संगठन को बड़ा झटका! तेलंगाना में नक्सली लीडर समेत 8 का आत्मसमर्पण, हिंसा का रास्ता छोड़ा, समाज की ओर लौटे(photo-patrika)
नक्सल संगठन को बड़ा झटका! तेलंगाना में नक्सली लीडर समेत 8 का आत्मसमर्पण, हिंसा का रास्ता छोड़ा, समाज की ओर लौटे(photo-patrika)

CG News: भाठागांव बस स्टैंड में टूरिज्म बस और बीच रास्ते में सवारी बैठाने वाली यात्री बसों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन यात्री बसों में भारी माल ढोने वाले रसूखदारों पर नरमी बरत रही है। उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। परिवहन विभाग भी मूकदर्शक बना है। कुछ दिन पहले ही राजधानी में नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रमेश और उसकी पत्नी को एसआईए की टीम ने चंगोराभाठा से पकड़ा था।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों जंगल के नक्सलियों के लिए राशन व जरूरत की अन्य चीजें कुछ यात्री बसों के जरिए पहुंचाते थे। बस्तर की ओर चलने वाली कुछ यात्री बसों में सामान लोड कर देते थे। सामान को बस्तर पहुंचने पर उनके साथी उतार लेते थे। यात्री बसों में नक्सली अपनी जरूरत की कई चीजों की बेखौफ सप्लाई करते हैं। इसका खुलासा कई बार हो चुका है।

इसके बावजूद आरटीओ और पुलिस ऐसे बस संचालकों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करती है। न ही समय-समय पर चेकिंग करती है। बस स्टैंड में रोड लाखों का माल यात्री बसों के ऊपर लाद कर दूसरे शहरों में भेजा जाता है। इससे बस के अनियंत्रित होने का खतरा रहता है।

अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

बस स्टैंड से भाठागांव चौक तक और रिंग रोड-1 के किनारे अवैध पार्किंग करने वाली 676 यात्री बसों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। टूरिज्म बसों को भी बस स्टैंड से संचालित किया जा रहा था, जबकि इसकी अनुमति नहीं थी। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसी तरह कहीं भी बस रोककर सवारी बैठाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

गांजा और नकली पनीर का बेखौफ परिवहन

आरटीओ और पुलिस की अनदेखी के चलते यात्री बसों में सोने-चांदी की तस्करी के अलावा गांजा और नकली पनीर का बेखौफ परिवहन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यात्री बसों में केवल सवारी और उनके सामान्य लगेज ही ले जा सकते हैं, लेकिन कई बस वाले व्यवसायिक पार्सल भी ढो रहे हैं। इससे बस संचालकों की अधिक कमाई होती है। बस स्टैंड में 900 से अधिक यात्री बसें चलती हैं।

Updated on:
12 Oct 2025 11:53 am
Published on:
12 Oct 2025 11:53 am
Also Read
View All
रायपुर में नक्शे की सीमा से अधिक निर्माण पर नगर पालिका की कार्रवाई, 7 दिन में वैध दस्तावेज पेश करने के दिए निर्देश

Indian Air Force Day 2026: छत्तीसगढ़ से आसमान तक उड़ान, हर साल सिर्फ 25-30 युवा पहुंच रहे एयरफोर्स, जानें वजह

रायपुर में नवरात्र की तैयारी तेज, 20% महंगी हुईं मां दुर्गा की मूर्तियां, कहीं जयपुर राजवाड़ा तो कहीं बदलेगा मां का श्रृंगार

Chhattisgarh News: 1984 के भू-अधिनियम में फेरबदल से आम आदमी को क्या फायदा? घर खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

पत्रिका एक्सक्लूसिव: 2550 करोड़ की पाइपलाइन या पैरी हाईडैम? दो बड़ी जल परियोजनाओं पर बढ़ा विवाद, जिम्मेदारों की टेबल तक पहुंचा मामला