रायपुर

13 दुकानों का विज्ञापन, बांट दीं 14 दुकानें! राशन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत, जांच के आदेश

Ration Shop Scam: रायपुर ग्रामीण के धरसींवा क्षेत्र में उचित मूल्य की राशन दुकानों के आवंटन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि 13 दुकानों के लिए विज्ञापन जारी किया गया, लेकिन आवंटन 14 दुकानों का कर दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 11:17 AM IST
Chhattisgarh News
राशन आवंटन में गड़बड़ी (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। Chhattisgarh Ration Shop Allocation: गरीबों और जरूरतमंद राशनकार्डधारियों तक सस्ता अनाज पहुंचाने वाली उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन में ही गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। रायपुर ग्रामीण के धरसींवा क्षेत्र में 14 राशन दुकानों के आवंटन की शिकायत ने प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर कुछ ऐसी समितियों को दुकानें दे दी गईं, जो पहले से ही दो या उससे अधिक राशन दुकानें संचालित कर रही हैं।

इतना ही नहीं, एक दुकान ऐसी समिति को आवंटित करने का आरोप है जिसने तय समय तक आवेदन ही नहीं किया था। इस मामले में अपर कलेक्टर ने संज्ञान लेते रायपुर एसडीएम को सभी 14 दुकानों की आवंटन प्रक्रिया की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन में 13 दुकानें, आवंटन 14 का कैसे?

जानकारी के अनुसार, इन दुकानों का आवंटन तत्कालीन रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे के कार्यकाल में किया हुआ। शिकायत के मुताबिक, दुकानों के लिए जारी विज्ञापन में महज 13 दुकानों का उल्लेख था, लेकिन आवंटन 14 दुकानों का कर दिया गया। ऐसे में सवाल है कि विज्ञापन में शामिल नहीं की गई दुकान के आवंटन का आधार क्या था?

खाद्य निरीक्षक की भूमिका पर भी सवाल

पूरे मामले में तत्कालीन खाद्य निरीक्षक की भूमिका भी शिकायत के दायरे में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आवंटन के कुछ दिनों बाद ही संबंधित खाद्य निरीक्षक का तबादला हो गया। हालांकि, इस संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर, रायपुर के मुताबिक, राशन दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। रायपुर एसडीएम को सभी दुकानों के दस्तावेज की जांच करने के निर्देश दिए हैं। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नभ सिंह कौशले, एसडीएम रायपुर के मुताबिक, मामला संज्ञान में आया है, जांच के निर्देश मिले हैं। जांच करने के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएगी।

Updated on:
28 Nov 2026, 11:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All