रायपुर

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक भर्ती रुकी, डीपीआई आदेश के बाद भी आत्मानंद स्कूलों की नियुक्तियां ठप, जानें क्यों?

5000 Teacher Recruitment Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अब भी अधर में है। एक ओर 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है...
2 min read
Jun 25, 2026
Teacher Vacancy
अतिथि शिक्षकों की भर्ती (photo Patrika)

रायपुर@अनुराग सिंह। Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों में भर्ती पूरी करने के वादे अधूरे ही रह गए हैं। एक तरफ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई है और दूसरी तरफ स्वामी आत्मानंद स्कूलों में हो रही भर्ती प्रक्रिया भी अटका दी। ऐसे में राजधानी के साथ ही राज्य के कई स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षकों की कमी है। अब नया सत्र शुरू हो गया है स्कूलों में पढ़ाई भी शुरू हो गई है। ऐसे स्कूल जहां शिक्षक नहीं हैं विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने की चिंता सताने लगी हैं। वहां विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रायपुर में ही स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 150 से ज्यादा शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में थी लेकिन लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के आदेश के बाद उसे भी रोक दिया गया। ऐसे ही कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्तियां अधर में लटक गई है। जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ेगा।

नियुक्ति प्रक्रिया में अनिश्चितता

डीपीआई ने स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में नियुक्तियों को अधिक व्यवस्थित और एकरूप बनाने के उद्देश्य से केंद्रीकृत भर्ती परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। लेकिन इस निर्णय के बाद जिला स्तर पर पहले से जारी प्रक्रियाएं रोक दी गईं, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया में अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे निराश तो है ही साथ ही अब भर्ती की समय-सीमा और प्रक्रिया को लेकर इंतजार कर रहे हैं।

सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं

स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। साथ ही कहां गया था कि सत्र के शुुरुआत से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी लेकिन अब तक शुरू नहीं हो पाई है। लेकिन दो माह पहले सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। जिनमें 795 पद ई-संवर्ग की और 1497 पद टी-संवर्ग के पद शामिल थे।

लेकिन इसमें भी अभी तक कोई भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। विज्ञापन में लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन संभावित 11 अक्टूबर को संभावित बताया गया। अक्टूबर में परीक्षा यदि होती भी है तो शिक्षक की स्कूलों में जॉइनिंग तक परीक्षा का समय भी आ जाएगा।

Updated on:
25 Jun 2026 01:16 pm
Published on:
25 Jun 2026 01:16 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?