रायपुर

Road Accident: दर्दनाक हादसा… ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Road Accident: सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार फैक्ट्री मजदूर को कुचल दिया। गंभीर चोट के चलते अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
2 min read
Feb 15, 2026
बाइक सवार मजदूर को ट्रक ने रौंदा (photo source- Patrika)
बाइक सवार मजदूर को ट्रक ने रौंदा (photo source- Patrika)

Road Accident: सिलतरा औद्योगिक एरिया स्थित अविनाश लॉजिस्टिक पार्क में शनिवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को टक्कर मार दी। चोटें इतनी गंभीर थीं कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र की है।

Road Accident: फैक्ट्री से निकला था जरूरी काम से

मृतक की पहचान बोधीराम चौहान (33) के रूप में हुई है, जो ग्राम बिछिया, सरायपाली का रहने वाला था। वह पिछले तीन साल से सिलतरा स्थित श्रीराम प्लास्ट (पाइप निर्माण इकाई) में मजदूरी कर रहा था। शनिवार शाम वह अपनी मोटरसाइकिल (CG 04 CT 8965) से किसी आवश्यक कार्य के लिए फैक्ट्री परिसर से बाहर निकला था।

इसी दौरान ट्रक (CG 04 J 5043) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। फैक्ट्री के सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारियों ने उसे तुरंत शहीद योगेंद्र शर्मा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि बोधीराम दो भाइयों में छोटा था। कुछ साल पहले उसके बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। इसके बाद से वही पूरे परिवार का सहारा बना हुआ था। उसके वृद्ध माता-पिता—62 वर्षीय मां गणेशी बाई और 69 वर्षीय पिता हेमलाल चौहान—अब पूरी तरह असहाय हो गए हैं। पत्नी पद्मिनी चौहान (30) और तीन छोटे बच्चे करुणा (8), खिलेश्वरी (6) और रोहन (3) के सिर से भी सहारा उठ गया है। अचानक आई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Road Accident: पुलिस की कार्रवाई जारी

धरसींवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में सुरक्षित रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Updated on:
15 Feb 2026 08:53 am
Published on:
15 Feb 2026 08:53 am
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप