रायपुर

दानी स्कूल में लगा मेडिकल चेकअप कैंप, 6 में दिखे आईफ्लू के लक्षण तो 29 छात्रों की नजर कमजोर…

Raipur News: रोटरी क्लब के द्वारा दो दिवसीय मेगा मेडिकल चेकअप कैंप दानी स्कूल में श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सेजबहार के सहयोग से आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2023, 11:54 AM IST
Rotary's Mega Medical Checkup Camp at Dani School
दानी स्कूल में लगा मेडिकल चेकअप कैंप

Chhattisgarh News: रायपुर। रोटरी क्लब के द्वारा दो दिवसीय मेगा मेडिकल चेकअप कैंप दानी स्कूल में श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सेजबहार के सहयोग से आयोजित किया गया। सचिव जयंत कुमार थोरात ने बताया, दानी स्कूल की 1003 छात्राओं वाले हायर सेकंडरी स्कूल में छात्राओं का जनरल चेकअप व आंखों की दृष्टि की जांच के लिए नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप (CG Hindi News) का आयोजन किया गया। साथ ही सभी छात्राओं का बीपी और शुगर की भी जांच की गई।

जांच शिविर के अध्यक्ष चंपालाल साहू ने बताया कि इस शिविर में 29 छात्राओं को प्रथम बार पता चला कि उनकी आंखों मे दृष्टि दोष है और उन्हें चश्मा लगाना चाहिए। 6 छात्राओं में कंजक्टिवाइटिस की बीमारी पाई गई। कार्यक्रम में प्रदीप गोविंद शितूत ने कहा, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग, स्वस्थ मन ही जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भरत डागा के एन सी (Raipur Hindi News) मोरियानी, संदीप साहू, योगेश अग्रवाल, स्वरूप चंद जैन, अंजली शितूत सहित हितेश दीवान, एनआर नायडू, आकांक्षा देव आदि ने भागीदारी निभाई।

Published on: