RTE Admission 2026 Update: छत्तीसगढ़ में RTE के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य में 38 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 11 हजार से ज्यादा आवेदन जांच के दौरान खारिज कर दिए गए हैं।
RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में आरटीई (नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आज 15 अप्रैल को सीटों की लॉटरी व आबंटन किया जाएगा। राज्य के 6861 स्कूलों में कुल 21,698 सीटों के मुकाबले 38,439 आवेदन प्राप्त हुए।
नोडल अधिकारी की जांच के बाद 27238 आवेदन स्वीकृत हुए है। 11201 आवेदन खारिज किए गए हैं। इन आवेदन में कई अपूर्ण या मिलते-जुलते थे। इसके अलावा कुछ स्कूलों द्वारा रद्द किए गए हैं। रायपुर में ऐसे 2031 आवेदन हैं। सीटों की लॉटरी व आबंटन की तय तिथि 13 से 17 अप्रैल निर्धारित की गई थी। लॉटरी व आबंटन 15 अप्रैल को किया जाएगा। उसके बाद छात्रों को 1 से 30 मई तक प्रवेश लेने होंगे।
जशपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बीजापुर, कोंडागांव, सरगुजा, गौरला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, सुकमा, नारायणपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा में सीटों से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। नोडल अधिकारी द्वारा आवेदन वेरिफिकेशन के बाद और भी कम हो गए हैं।
द्वितीय चरण की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी, जिसमें नए स्कूलों का रजिस्ट्रेशन होगा। उसके बाद 1 से 11 जुलाई तक विद्यार्थी पंजीयन होंगे। फिर 27 से 31 जुलाई तक लाॅटरी एवं आवंटन होगा, जिसके बाद छात्रों को स्कूल में दाखिला 3 से 17 अगस्त तक लेना होगा।
जिला - प्राप्त आवेदन - स्कूल - आरटीई सीट - पूर्ण स्वीकृत