रायपुर

यह खाने और पीने से भी टूट सकता है आपका सावन सोमवार का व्रत, इस बात का रखें ध्यान

Sawan 2019: जुलाई 17 से शुरू होने वाली है, इसके साथ ही व्रत और त्योहारों की शुरुआत भी हो जाएगी। मान्यता है कि सावन सोमवार में रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं लेकिन सावन में सोमवार का व्रत रखने के साथ साथ कुछ सवाधानियां बरतने की भी जरुरत है। Sawan 2019: जानें इस सावन क्या रहेगा ख़ास, पढ़े मान्यताएं, व्रत और तिथि से जुड़ी जरूरी बातें

3 min read
Jul 15, 2019
यह खाने और पीने से भी टूट सकता है आपका सावन सोमवार का व्रत, इस बात का रखें ध्यान

रायपुर । 17 जुलाई से शुरू होने वाला सावन मास जिसका भक्तो को बेसब्री से इंतज़ार होता है। सावन में सोमवार का व्रत रखने से जुड़ी बहुत सी मान्यताएं हैं। लोगों का मानना है कि श्रावण सोमवार (Sawan 2019) के व्रत रखने से अच्छा और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। सावन के दौरान रखे जाने वाले इन व्रतों को सावन के चार सोमवार व्रत के तौर पर जाना जाता है। इस सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को होगा।

सोमवार के व्रत खास तौर पर कुवांरी कन्याओं के लिए होता है, क्योंकि इसे रखने से मनचाहा वर मिलने की मान्यता है। व्रत (Sawan 2019) रखने का मतलब है पूरे दिन अन्न न लेना। ऐसे मे सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है। अचानक से अपने रोजमर्रा के आहार में बदलाव करना और कम आहार लेना आपकी सेहत के लिए कई मायनों में खतरनाक हो सकता है। ऐसे में व्रत के दौरान अपनी सेहत से जुड़ी सवाधानियां बरतना भी जरूरी है।

चार सोमवार के व्रत रखते हुए डाइट टिप्स
व्रत (Sawan 2019) के दौरान कुछ लोग एक समय का खाना खाते हैं, तो कई लोग पूरा दिन फलहार पर ही रहते हैं। इस दौरान ख्याल रखा जाना चाहिए कि कम खाना या भूखा रहना आपके स्वास्थ्य को किसी तरह से हानि न पहुंचाए। व्रत रखते समय कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत है जैसे-
- हर दिन आपके शरीर को जरूरी मात्रा में पोषक तत्व मिलें।
- खाली पेट न रहें और ज़्यादा से ज़्यादा तरल पदार्थ लेते रहें।
ऐसा करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और साथ ही डिहाइड्रेशन से भी बचे रहेंगे।

व्रत में क्या न खाएं
- पुराना बचा कूट्टू या सिंघाड़े का आटा इस्तेमाल न करें. यह कुछ समय बात खराब हो जाता है। ऐसे में इसे खाने से डायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है ।
- बर्फी, लड्डू और फ्राइड आलू जैसी तली और अत्यधिक चीनी वाली चीजों को खाने से बचें ।
- अगर आप ज्यादा तला-भुना, मीठा या बिना नमक का खाना ले रहे हैं तो यह आपको ब्लडप्रेशर से जुड़ी समस्या दे सकता है ।
- तला-भुना खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह वजन बढ़ाने का काम कर सकता है या शुगर को भी प्रभावित कर सकता है ।
- इस मौसम में तला-भुना खाने से बचें. बारिश के मौसम में यह संक्रमण या अपच की समस्या पैदा कर सकती है ।
- खाली पेट रहने से एसिडिटी हो सकती है, ऐसे में ठंडा दूध लें और थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाते रहें ।
- अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है, तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें. कुछ न कुछ खाते रहें और भरपूर पानी पिएं ।

व्रत में क्या खाएं
- व्रत के (Sawan 2019) दौरान क्योंकि आप अनाज नहीं खाते इसलिए जरूरी है कि आप संतुलित भोजन लें ।
- अगर आप सिर्फ फ्रूट्स खाते हैं और पानी कम पीते हैं तो कब्ज या शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है ।
- कुट्टू के आटे की रोटी या इडली भी आपके स्वाद और सेहत के लिए अच्छी साबित होगी ।
- व्रत में खाए जाने वाले सामक के चावल आप पका सकते हैं अगर थोड़ा स्वाद भी पाना चाहते हैं तो इससे बना डोसा खा सकते हैं ।
- लौकी, कद्दू या खीरे का रायता आपके खाने में एड ऑन होगा ।
- आप खुद को एनर्जी देने के लिए लस्सी, मिल्करशेक, जूस वगैरह ले सकते हैं ।
- जब भूख ज्यादा लगी हो तो ड्राई फ्रूट खा लें ।

Sawan 2019 या सावन सोमवार से जुड़ी खबर के लिए यहाँ Click करें।

Published on:
15 Jul 2019 03:57 pm
Also Read
View All