अगर आप भी सोच रहे हैं कि 2019 में सावन कब है या साल 2019 में सावन कब से शुरू हो रहा है, तो हम आपको बता दें कि इस साल 17 जुलाई से सावन (sawan 2019) का महीना शुरू हो रहा है। इस महीने में सोमवार को व्रत रखने का प्रावधान है. सावन के मौसम (Mansoon) में पड़ने वाले चार सोमवार पर शिवभक्त व्रत रखते हैं। सावन में सोमवार का व्रत रखने से जुड़ी बहुत सी मान्यताएं हैं, लोगों का मानना है कि श्रावण सोमवार (Srawan somwar) के व्रत रखने से अच्छा और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। सावन के दौरान रखे जाने वाले इन व्रतों को सावन के चार सोमवार व्रत के तौर पर जाना जाता है।