रायपुर

Raipur News: नवा रायपुर में एआई के बाद अब सेमीकंडक्टर प्लांट को मिली मंजूरी , 1300 से अधिकरोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध

Raipur News: नवा रायपुर में एआई आधारित सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

2 min read
May 26, 2026
नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर प्लांट को मिली मंजूरी (Photo AI)

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने औद्योगिक और तकनीकी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। नवा रायपुर में राज्य के दूसरे विशेष आर्थिक क्षेत्र(एसईजेड) को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इसके तहत पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 10.13 हेक्टेयर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंजीनियरिंग आधारित एसईजेड स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए प्रदेश में पहला सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित होने जा रहा है। इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही प्रदेश अब पारंपरिक उद्योगों से आगे बढ़कर तकनीक आधारित और उच्च मूल्य वाले आधुनिक विनिर्माण की नई दुनिया में कदम रख रहा है।

ये भी पढ़ें

क्या फिर भूपेश बघेल बनेंगे CM? बीजेपी MLA का कथित ऑडियो वायरल, बोलीं- AI जनरेटेड, जेल भेजने की बात कही

Raipur News: तकनीकी क्षेत्र में काम करने के नए रास्ते खुलेंगे

नवा रायपुर में आकार लेने वाला यह विशेष आर्थिक क्षेत्र राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल देगा। यह संयंत्र प्रदेश को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य के निर्यात को भारी बूस्ट देगा। अनुमान है कि इस हाई-टेक परियोजना के माध्यम से अगले पांच वर्षों में 1300 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कुशल और स्थानीय युवाओं के लिए अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्र में काम करने के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे राज्य में तकनीकी कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

यह छत्तीसगढ़ के तकनीकी भविष्य की मजबूत नींव: सीएम

इस ऐतिहासिक मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ में निवेश और उद्योगों के लिए बन रहे सकारात्मक माहौल का सबसे बड़ा प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बेहतर आधारभूत सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और निवेश अनुकूल नीतियों के जरिए भविष्य के उद्योगों के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर रही है। सेमीकंडक्टर तकनीक आज और भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत है। नवा रायपुर में राज्य का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित होना केवल एक उद्योग की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के तकनीकी भविष्य की मजबूत नींव है। इससे हमारे युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय रोजगार मिलेगा।

LEADS-2025 रैंकिंग में छत्तीसगढ़ बना 'हाई परफॉर्मर

छत्तीसगढ़ की इस बढ़ती औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी सराहना मिली है। भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआई टी) द्वारा जारी LEADS-2025 रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को स्थलरुद्ध राज्यों की श्रेणी में हाई परफॉर्मर का दर्जा दिया गया है। यह रैंकिंग दर्शाती है कि राज्य की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, औद्योगिक संपर्क और निर्यात क्षमता बेहद मजबूत हो चुकी है। नवा रायपुर का यह नया एसईजेड अब छत्तीसगढ़ को देश के भीतर इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में गेम-चेंजर साबित होगा।

Published on:
26 May 2026 10:56 am
Also Read
View All