रायपुर

CBSE School Admission: सीबीएसई स्कूलों में एडमिशन जारी, सिंगल गर्ल चाइल्ड को मिल रही मासिक स्कॉलरशिप

CBSE School Admission: शहर के सीबीएसई स्कूलों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अधिकांश कक्षाओं की सीटें भर चुकी हैं, जबकि 11वीं में प्री-बोर्ड के अंकों के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं।
2 min read
Mar 13, 2026
सिंगल गर्ल चाइल्ड को हर माह मासिक स्कॉलरशिप (photo source- Patrika)
सिंगल गर्ल चाइल्ड को हर माह मासिक स्कॉलरशिप (photo source- Patrika)

CBSE School Admission: सीबीएसई स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। खास बात यह है कि सीबीएसई स्कूलों में ङ्क्षसगल गल्र्स चाइल्ड को प्रवेश लेने पर स्कॉलरशिप भी दी जाती है। पहले प्रवेश में कोई फीस भी नहीं ली जाती थी, लेकिन दो साल पहले इस योजना को बंद कर दिया गया।

अभी सिंगल गर्ल चाइल्ड को 11वीं और 12वीं में हर माह स्कॉलरशिप दी जाती है। वही अभी शहर के नामी सीबीएसई स्कूलों में ज्यादातर कक्षाओं में प्रवेश पूरे हो चुके हैं। रिजल्ट के चलते सीटें बाकी हैं लेकिन उनमें भी प्रवेश दिए जा रहे हैं। इन कक्षाओं में प्री बोर्ड के नंबर के हिसाब से प्रवेश दिए जा रहे हैं।

CBSE School Admission: दो साल पहले बंद हुआ निशुल्क प्रवेश

सीबीएसई की ओर से सिंगल गल्र्स चाइल्ड के लिए पहले निशुल्क प्रवेश का भी प्रावधान किया गया था। लेकिन दो साल पहले ही इसमें प्रवेश बंद कर दिए गए। जानकारों के अनुसार, सीबीएसई स्कूल द्वारा फीस मिलने में आने वाली परेशानी को देखते हुए ऐसे प्रवेश भी नहीं दिया जाता था। केंद्रीय विद्यालय में अभी निशुल्क प्रवेश का फायदा उन्हीं को मिल रहा है जिन्होंने पहले से इस योजना के तहत प्रवेश लिया था।

शहर के ज्यादातर स्कूलों में प्रवेश पूरे

डीपीएस - 5वीं और 6वीं में पूरे हो गए हैं बाकी कक्षाओं में प्रवेश चल रहेे हैं। स्कूल में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सीट होने तक ही प्रवेश दिए जाएंगे।

एनएच गोयल - अभी 11वीं कक्षा में ही प्रवेश जारी है। बाकी क्लासेस में सीटें भर गई हैं। स्कूल में प्रवेश जनवरी में ही पूरा हो गया था। प्रवेश के लिए स्कूल में टेस्ट लिया जाता है और इंटरव्यू के बाद प्रवेश दिया जाता है। अभी प्री बोर्ड के हिसाब से प्रवेश दिया जा रहा है। स्टूडेंट्स को मेन रिजल्ट आने के बाद जमा करना होगा। प्रवेश के लिए स्कूल में ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

हॉली हाट्स स्कूल - स्कूल में लगभग सभी कक्षाओं में प्रवेश पूरे हो गए। यदि खाली होने के बाद ही प्रवेश दिए जाएंगे।

CBSE School Admission: केंद्रीय विद्यालय - शहर में दो केंद्रीय विद्यालय संचालित है। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि संभवत: एक सप्ताह में प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में पहली क्लास से और केंद्रीय विद्यालय डीडीनगर में बालवाड़ी तीन से प्रवेश दिए जाएंगे।

भारतीय विद्या भवंस आरके सारड़ा विद्या मंदिर- स्कूल की वेबसाइट के अनुसार, स्कूल में अभी जेकेजी और कक्षा पहली में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन चालू है।

प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश लॉटरी सिस्टम से दिया जाता है। इसके बाद ङ्क्षप्रसिपल से इंटरेक्शन होता है उसके बाद प्रवेश दिए जाते हैं।

राजकुमार कॉलेज - जानकारी के अनुसार, स्कूल में सभी कक्षा में सीटें भर गई हैं। अब केवल बोर्डिंग क्लासेस के लिए प्रवेश होंगे। यहां प्रवेश के लिए आवेदन करने के बाद टेस्ट होता है उसके बाद प्रवेश दिया जाता है। इसके लिए वेबसाइट से आवेदन करना होता है।

Updated on:
13 Mar 2026 11:26 am
Published on:
13 Mar 2026 07:30 am