रायपुर

स्वामी आत्मानंद हिंदी-अंग्रेजी माध्यम का Result जारी, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानें..

Swami Atmanand Result 2025: स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की शनिवार को बैठक हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2025, 1:34 PM IST
स्वामी आत्मानंद हिंदी-अंग्रेजी माध्यम का Result जारी, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानें..

Swami Atmanand Result 2025: छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा में स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की शनिवार को बैठक हुई। इस अवसर पर कक्षा पहली से चौथी, 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11 का वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रस्तुत किया गया।

Swami Atmanand Result 2025: परीक्षा परिणाम घोषित...

कक्षा नवीं में प्रथम निर्मला पटेल 85 प्रतिशत, द्वितीय प्रेरमा वर्मा 84.5, तृतीय संध्या धीवर 84 प्रतिशत रहे। जबकि कक्षा 11वीं में प्रथम टिकेश्वरी चंद्रवंशी 87.6, द्वितीय हेमप्रकाश घृतलहरे 79.6 और तृतीय लखेश्वरी यादव, 78.8 प्रतिशत रहे। बैठक में सभी विद्यार्थियों का आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र, शाला व विद्यार्थियों से जुड़े समस्याओं पर चर्चा कर समाधान के लिए योजना बनाने विचार किया गया।

बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

समुदाय सहभागिता से प्राप्त लाभ व आगामी समय में वांछित लाभ पर चर्चा कर शिक्षण स्तर को बिना रुकावट निरंतर जारी रखने में सहयोग पर चर्चा की गई। परीक्षा परिणाम फलस्वरूप उपचारात्मक विद्यार्थियों के स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों द्वारा तैयार की गई योजना पर प्रकाश डाला गया।

पृथ्वी दिवस व इसके महत्व, संरक्षण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में दिनेश कुमार वर्मा सरपंच, भोजराम धीवर उपसरपंच, दिनेश वर्मा, चंद्रशेखर नायक, वासुदेव वर्मा, कमल नारायण वर्मा, बालकृष्ण वर्मा, वेंकटेश्वर वर्मा, जानकी वर्मा, कुमारी बाई वर्मा, चित्रलेखा, किशन लाल आदि उपस्थित थे।

Updated on:
20 Apr 2025, 1:34 PM IST
Published on: