Chhattisgarh Weather Update: मार्च की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है।
Chhattisgarh Weather Update: मार्च की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 59 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 24 प्रतिशत रही। दिनभर आसमान साफ रहा और हवा की औसत गति लगभग 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पेंड्रा रोड में अधिकतम 33.5 और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में अधिकतम 31.5 और न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जगदलपुर में अधिकतम 33.9 और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, इसलिए अगले एक-दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 मार्च को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले सात दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन मार्च के आगे बढ़ने के साथ गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ सकती है।