रायपुर

पहले दिखाया कट्टा फिर आंखों में डाला मिर्ची पावडर और लूट लिए 30 लाख

रायपुर के अनुपम गार्डन के पास कट्टा दिखाकर अबकारी एजेेंट से लूटे पैसे
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 11:27 AM IST
robbery
पहले दिखाया कट्टा फिर आंखों में डाला मिर्ची पावडर और लूट लिए 30 लाख

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल रात एक आबकारी कलेक्शन एजेंट से तीन लोगों ने लूटपाट की और आंखो में मिर्ची पावडर डालकर भाग गए। यह घटना कल रात करीब 12.30 बजे आजाद चौक थाने के अंतर्गत अनुपम गार्डन के पास हुई है।

खबर के मुताबिक आबकारी कलेक्शन एजेंट प्रशांत शर्मा कल रात 12.30 बजे मोवा, पुरानी बस्ती व टिकरापारा से पैसे वसूल कर डंगनिया स्थित ऑफिस में जमा कराने जा रहा था। जहां बाइक पर सवार तीन लोगों ने कट्टा दिखाकर सारे पैसे लूट लिए और आंखों में मिर्ची डालकर भाग गए।

आबकारी एजेंट को विभाग की तरफ से शराब दुकान के कलेक्शन की जिम्मेदारी दी गयी थी। वह रात में ही पैसों की वसूली कर ऑफिस में जमा कराने जा रहा था। पैसों से भरा बैग में करीब तीस लाख रूपए थे, जो एजेंट मोवा, पुरानी बस्ती व टिकरापारा से कलेक्ट करके लेकर आ रहा था।

लूट के बाद एजेंट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एजेंट के बयान के आधार पर गाड़ी की खोजबीन शुरू कर दी है पर एजेंट द्वारा बताया गया गाड़ी का नम्बर गलत है। इसलिए पुलिस ने अपनी पुछताछ जारी रखी है। एजेंट का कहना है कि रात करीब 12.30 बजे अनुपम गार्डन के पास एक गाड़ी पर सवार 3 लोगों ने जबरन कलेक्शन एजेंट को रोक लिया और आंख में मिर्च पावडर झोंककर उसके पास रखे रूपयो से भरा बैग छीन लिया।

पुलिस के मुताबिक अबाकरी एजेंट बार- बार अपना बयान बदल रहा है इसलिए उसपर भी लगातार शक बना हुआ है। इसके अलावा बाइक सवारों को पकडऩे के लिए पुलिस ने चारो ओर रात में ही नाकाबंदी कर दी है।

Published on: