26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काले रंग की एक्टीवा में आए बदमाशों ने की दिनदहाड़े लूट, फैली सनसनी

राजधानी के डीडीनगर इलाके में 16 साल के छात्र के साथ लूट की वारदात हुई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 6 Jul 2017, 4:20 PM IST

robbery,

robbery,

रायपुर. राजधानी के डीडीनगर इलाके में 16 साल के छात्र के साथ लूट की वारदात हुई है। बदमाशों ने डंगनिया तालाब के पास छात्र को धक्का देकर कीमती मोबाइल लूटकर फरार हो गए। दोनों आरोपी काली रंग की एक्टीवा में आए थे। घटना के बाद घबराया छात्र ने मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर निवासी छात्र हर दिन की तरह ट्यूशन से घर लौट रहा था। डंगनिया तालाब के पास खड़े दो युवकों ने छात्र को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद जेब से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना करीब 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। अंधेरा होने की वजह से आरोपी भाग निकले। घर पहुंच कर नाबालिग ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

डीडी नगर पुलिस नाबालिग छात्र की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। नाबालिग ने बताया कि दो युवक काले रंग की स्कूटी में थे। तालाब के पास जबरन धक्का मुक्की कर मोबाइल लूट कर फरार हो गया। मोबाइल की कीमत 10 हजार बताई जा रही है।