रायपुर

राष्ट्रपति कोविंद आज पहुंचेंगे बस्तर, दंतेवाड़ा में ठहरेंगे 6 घंटे, नियाग्रा में बितायेंगे रात

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर आज बुधवार को बस्तर पहुंचेंगे
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 9:05 AM IST
ramnath kovind
राष्ट्रपति कोविंद आज पहुंचेंगे बस्तर, दंतेवाड़ा में ठहरेंगे 6 घंटे, नाइग्रा में बितायेंगे रात

जगदलपुर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बस्तर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति का विमान सुबह 10.35 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा के जावंगा जाएंगे। दंतेवाड़ा में उनके छह घंटे ठहरने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी छत्तीसगढ़ आ रही हैं ।

वे 11.20 बजे हीरानार समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल विलेज में कृषि प्रणाली का अवलोकन करेंगे। उसके बाद वनांचल कल्याण आश्रम स्कूल में बच्चों के साथ चर्चा और भोजन करेंगे। एक बजे आश्रम से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसी दौरान उनका दंतेश्वरी मंदिर में देवी दर्शन करने का कार्यक्रम भी है। जावंगा में राष्ट्रपति दिव्यांग बच्चों की संस्था में मुलाकात, आस्था स्कूल पहुंच बच्चों से चर्चा, स्मार्ट क्लास का अवलोकन सहित

एलइडी स्क्रीन पर एजुकेशन सिटी की गतिविधियों को देखने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति 4.30 बजे जावंगा से चित्रकोट जलप्रपात के लिए रवाना होंगे। चित्रकोट में राष्ट्रपति जलप्रपात का नजारा व लेजर शो देखेंगे। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह डिमरापाल पहुंचेंगे यहां वे मेडिकल कालेज का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी देख रहे आइजी हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को पुलिस अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बारसूर से दंतेवाड़ा तक 40 किलोमीटर का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

बारसूर से दंतेवाड़ा तक के रास्ते पर हर कदम में जवानों का पहरा होगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी आईजी हिमांशु गुप्ता और पीएचक्यू से आए दो डीआईजी पर है। 40 किमी का इलाका छावनी में तब्दील होगा। जहां पांच हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती होगी।

Updated on:
25 Jul 2018, 9:05 AM IST
Published on: