बीसीसीआई द्वारा 17 अगस्त से दलीप ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इंडिया रेड, इंडिया ब्लू व इंडिया ग्रीन की टीमें हिस्सा लेंगीं। इसमें छत्तीसगढ़ के रणजी खिलाड़ी व बल्लेबाज आशुतोष सिंह का चयन इंडिया रेड टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 8 सितंबर तक चलेगी। इस टीम की कमान बल्लेबाज अभिनव मुकुंद को दी गई है।