इस दौरान उक्त ट्रैक से होकर पैसेंजर ट्रेन व मालगाडिय़ां नहीं गुजर सकी थीं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस समय बारिश का पानी ट्रैक पर भरा था, उस समय पैसेंजर ट्रेन के आने-जाने का समय निर्धारित नहीं था। ऐसे में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हुई। ट्रैक से पानी बह जाने के बाद आवागमन सुचारू रहा।