महिलाओं की चीख-पुकार सुन पूर्व विधायक रेणुका सिंह के बंगले में रहने वाले कुछ लोग समेत पास-पड़ोस के लोग पहुंचे और अजगर को काबू में कर नदी की ओर छोड़ा, तब कहीं जाकर महिलाओं की सांस में सांस आई। बताया जा है कि इस दौरान वहां बच्चे भी खेल रहे थे। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल जाने से मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है।