
राष्ट्रपति कोविंद कल दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दंतेवाड़ा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को बस्तर आ रहे हैं। राष्ट्रपति हैलीपैड से सीधे हीरानार समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल के अवलोकन के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे आदिवासी चंपा के इ रिक्शा की सवारी करेंगे। मॉडल के अवलोकन के दौरान उन्हें तीखुर की बर्फी, रागी मार्ट के लड्डू और नारियल पानी पिलाया जाएगा। आस्था विद्यामंदिर में स्मार्ट क्लास में कक्षा आठवीं की छात्रा संध्या राष्ट्रपति को तीन मिनट पढ़ाएगी। राष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा की जिम्मेदारी आइजी हिमांशु गुप्ता और पीएचक्यू से आए दो डीआईजी को दी गई है।
राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में दो दिवसीय यात्रा पर होंगे। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दक्षिण बस्तर में शिक्षा शहर घुमने के अलावा और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रपति २५ जुलाई को जगदलपुर पहुचेंगे। अपने दो दिनों के दौरे के दौरान वो दंतेवाड़ा के बीपीओ सेंटर का उद्घाटन करेंगे और जगदलपुर के पास डिमरापाल गांव में स्वर्गीय बालीराम कश्यप मेमोरियल गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज का के नए विभाग का भी उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा राष्ट्रपति हिरानर में वनवासी कल्याण आश्रम में बच्चों द्वारा आयोजित तीरंदाजी के कार्यक्रम में शामिल होंगे और साथ ही वैदिक गणित की क्लास अटेंड करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति दंतेवाड़ा जिले के जवांगा गांव में किसानों से बातचीत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विकसित ३५ एकड़ में फैले खेतों में भ्रमण करेंगे।
इसके अलावा राष्ट्रपति सक्षम सेंटर का जायजा लेंगे। जिसे विकलांग बच्चों के लिए विकसित किया गया है। जहां एेसे बच्चों को पढऩे- लिखने व आम लोगों की तरह जीवन यापन करना सिखाया जाता है।
बारसूर से दंतेवाड़ा तक 40 किलोमीटर का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस दौरान 5 हजार से अधिक जवानों को तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पूरे इलाके की ड्रोन से भी निगरानी भी की जाएगी।
Updated on:
24 Jul 2018, 1:32 PM IST
Published on:
24 Jul 2018, 9:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.