रायपुर

Tokhan Sahu in CG: छत्तीसगढ़ में केंद्रीयमंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत, बोले – डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का तेजी से होगा विकास

Tokhan Sahu in CG: मोदी कैबिनेट में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद बिलासपुर सांसद तोखन साहू पहली बार शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2024, 8:02 AM IST
Feature image

Tokhan Sahu in CG:मोदी कैबिनेट में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद बिलासपुर सांसद तोखन साहू पहली बार शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास राज्य मंत्री तोखन साहू शनिवार देर शाम रायपुर से भिलाई पहुंचे, जहां दुर्ग साहू समाज के सदस्यों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

रायपुर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत के दौरान तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा। हम सब मिलकर काम करेंगे। छत्तीसगढ़ व देश का गौरव बढ़ाने का काम करेंगे।

Tokhan Sahu in CG: सबका साथ-सबका विकास

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा, दिल्ली में सभी मंत्रियों की बैठक भी हुई है। सबका साथ-सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है। इसी सिद्धांतों के अनुसार हम सब काम करेंगे। पिछली बार देखने को मिला था कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार की मदद तो करती है, लेकिन उस अनुपात में नहीं करती थी। इस बार डबल इंजन की सरकार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 10 सालों में देश के हर नागरिक के हित में कार्य किया है। देश का गौरव और सम्मान बढ़ा है। मोदी के नेतृत्व में एनडीए अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इस कार्यकाल में और भी ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा, हम सब मिलकर काम करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, बस्तर सांसद महेश कश्यम सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

Updated on:
16 Jun 2024, 8:02 AM IST
Published on: