पूर्व मंत्री के बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, शिवकुमार डहरिया ने हमेशा झूठ बोलने और भटकाने का काम किया है। वहीं भाजपा सरकार ने सतनामी समाज और बाबा गुरु घासी दास का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इसके साथ देश में भी बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का मान सम्मान बढ़ाया है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के साथ क्या किया है, ये पूरा देश जानता है।