Chhattisgarh Traffic police Action: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके लिए ई-चालान, QRT टीम, ड्रंक एंड ड्राइव कार्रवाई और अवैध कब्जों पर सख्ती की जा रही है।
Chhattisgarh Traffic police Action: छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने फेसबुक और इंस्टाग्राम लाइव के जरिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, सडक़ सुरक्षा और नए अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात विवेक शुक्ला ने बताया कि शहर में रोजाना 75 हजार से 1 लाख तक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है, लेकिन पुलिस का मकसद केवल चालान काटना नहीं बल्कि सडक़ हादसों को रोकना और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है। ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्ती, ई-चालान सिस्टम, ट्रैफिक जाम हटाने के लिए क्यूआरटी टीम, रिक्शा रजिस्ट्रेशन और अवैध कब्जों पर कार्रवाई जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
सवाल- सडक़ों पर अवैध कब्जों से ट्रैफिक बढ़ रहा है, क्या कार्रवाई हो रही है?
जवाब- ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम लगातार सडक़ पर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
सवाल- ङ्क्षड्रक एंड ड्राइव पर कार्रवाई अच्छी है, क्या यह आगे भी जारी रहेगी?
जवाब- जनता की सराहना से उन्हें बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है और ङ्क्षड्रक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सवाल- साइंस कॉलेज से अनुपम गार्डन तक रात में ट्रैफिक बढ़ रहा है, क्या किया जा रहा है?
जवाब- वहां कॉलेज और यूनिवर्सिटी होने के कारण भीड़ बढ़ती है। क्यूआरटी टीम लगातार निगरानी कर जाम हटाने का काम कर रही है।
सवाल- शहर में रिक्शा बड़ी समस्या बन गए हैं, समाधान क्या है?
जवाब- रिक्शों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने पर काम चल रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है ताकि डेटा के आधार पर प्लान तैयार किया जा सके।
सवाल- ट्रैफिक नियम उल्लंघन की शिकायत कैसे करें?
जवाब- शिकायत मुख्यालय जाकर, ऑनलाइन पोर्टल पर या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है।
सवाल- फुटपाथ पर दुकानों से पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है, क्या होगा?
जवाब- नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है। सडक़ घेरकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
सवाल- ओवरलोड वाहनों पर क्या कार्रवाई होती है?
जवाब- ओवरलोड वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है और लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
सवाल- गलत ई-चालान होने पर क्या करें?
जवाब- ट्रैफिक मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कैमरों की जांच के बाद शिकायत सही मिलने पर चालान निरस्त कर दिया जाता है।
सवाल- कमल विहार चौक में सब्जी विक्रेताओं से जाम लगता है, क्या समाधान होगा?
जवाब- नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है और फिर से जांच कर व्यवस्था सुधारने की बात कही गई।
सवाल- भारत माता चौक पर चौपाटी के कारण जाम बढ़ रहा है, क्या किया जाएगा?
जवाब- इसे नियमित और व्यवस्थित करने की कोशिश की जाएगी।
सवाल - रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा से जाम लगता है, क्या व्यवस्था बनेगी?
जवाब- ई-रिक्शा शहर की परिवहन व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। उन्हें नियमित और व्यवस्थित करने के लिए योजना बनाई जा रही है।