रायपुर

सड़क में लगा बाजार और दुकानों के आगे पार्किंग से ट्रैफिक का बढ़ा झमेला

त्यौहारी सीजन में सदर बाजार में ट्रैफिक समस्या बढऩे लगी है। सड़क में बाजार लगने तथा दुकानों के सामने अस्त-व्यस्त वाहनों को खड़ा कर देने से व्यवस्था टै्रफिक बदहाल हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2018, 6:26 PM IST
trafic
सड़क में लगा बाजार और दुकानों के आगे पार्किंग से ट्रैफिक का बढ़ा झमेला

रायपुर/धमतरी. त्यौहारी सीजन में सदर बाजार में ट्रैफिक समस्या बढऩे लगी है। सड़क में बाजार लगने तथा दुकानों के सामने अस्त-व्यस्त वाहनों को खड़ा कर देने से व्यवस्था टै्रफिक बदहाल हो गई है। इसे दुरूस्त करने ट्रैफिक पुलिस ध्यान दे रही है और न ही पेट्रोलिंग पार्टी। यही नहीं पाइंट ड्यूटी से भी पुलिस नदारद हैं।

उल्लेखनीय है कि नवरात्र महोत्सव के साथ ही बाजार में त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है, जिसके चलते लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। यहां आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं, जिसके चलते टै्रफिक जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। पत्रिका ने बुधवार को सदर बाजार का मुआयना किया। देखा गया कि दुकानों के सामने मेन रोड में वाहनों को खड़ा कर दिया गया था, जिसके चलते नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसके बावजूद यहां टै्रफिक पुलिस की तैनाती नहीं की गई थी। ऐसे में करीब पांच मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। एक जानकारी के अनुसार बाजार में रोजाना 10 हजार से ज्यादा ग्राहक खरीदी के लिए पहुंचते है। सराफा, थोक कपड़ा, किराना, बर्तन, मनिहारी समेत अन्य श्रृंगार सामानों का प्रमुख बाजार होने के चलते सबसे ज्यादा भीड़ यही रहता है। गौरतलब है कि इस मार्ग में निगम प्रशासन ने चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद यहां चार पहिया बेधड़क प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने कोई नहीं है।

त्यौहारी बाजार को देखते हुए सदर में पुलिस काफी चौकस है। चार पहिया वाहनों की प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। एचआर नेताम, ट्रैफिक प्रभारी

पाइंट ड्यूटी को लेकर सवाल उठा
लोगों को खरीददारी के दौरान कोई समस्या न आए, इसलिए कोतवाली और ट्रैफिक शाखा ने गोल बाजार, मठ मंदिर चौक, चमेली चौक, कचहरी चौक व रामबाग में पाइंट भी लगाया हैं, लेकिन अधिकांश यहां से टै्रफिक पुलिस के जवान नदारद रहते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Published on: