25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / मतदान में भाग लेकर अधिकार का करें प्रयोग

मतदान में भाग लेकर अधिकार का करें प्रयोग

एनआरएम शासकीय कन्या कालेज मेंं इवीएम और वीवी पैट मशीन का प्रदर्शन किया गया, जिसमें छात्राओं को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 16 Oct 2018, 8:30 PM IST

cg poll

मतदान में भाग लेकर अधिकार का करें प्रयोग

रायपुर/धमतरी. एनआरएम शासकीय कन्या कालेज मेंं इवीएम और वीवी पैट मशीन का प्रदर्शन किया गया, जिसमें छात्राओं को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रो. डॉ जेएल पाटले ने बताया कि इवीएम और वीवी पैट मशीन से मतदान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस आधुनिक मशीन में छेड़छाड़ होने की कोइ संभावना नहीं है। उन्होंने मशीन में किस प्रकार मतदान करना है समेत अन्य जानकारी प्रदान की। प्राचार्य डॉ डीआर चौधरी ने कहा कि छात्राओं और नागरिकोंं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान को लेकर आम लोगों को जानकारी देना है। कार्यक्रम में छात्राओं को भय मुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर राजस्व निरीक्षक परीक्षित मरकाम, मनोज चंद्राकर, पटवारी अनिल गंजीर समेत छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

युवा मतदाता काफी जागरूक
धमतरी. बीसीएस शासकीय पीजी कालेज मेंं मतदाता जागरूकता समेत विभिन्न विषयों पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतिभागी अमरनाथ गजपाल ने दिव्यांग मतदाता की विधानसभा निर्वाचन-२०१८ में भूमिका पर प्रकाश डाला। चुनेश्वर ने नए एवं भावी मतदाता की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युवा मतदाता काफी जागरूक हैं। सशक्त राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए ऐसे मतदाताओं की भागीदारी हमें सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने भावी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रेमराज देवांगन ने थर्ड जेंंडर एवं चुनाव की प्रक्रिया के बारे मेंं विस्तार से बताया। सत्येन्द्र साहू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रैली निकालकर भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में प्रोफेसर पंकज जैन, कोमल प्रसाद यादव समेत कालेज स्टाफ और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ये रहे विजयी
तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता मेंं प्रथम स्थान पूर्व कैम्पस अम्बेसडर छात्र सत्येन्द्र साहू ने प्राप्त किया। इसी तरह द्वितीय स्थान हेमंत सेन और तृतीय स्थान पर मनीषा साहू रही। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।