रायपुर

महिला का नहाते समय Video रेकॉर्ड करने की कोशिश, फिर.. दो आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायपुर पुलिस ने गौतम नगर में महिला की नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आजाद चौक थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

less than 1 minute read
Jun 27, 2025
महिला का नहाते समय Video रेकॉर्ड करने की कोशिश, फिर.. दो आरोपी गिरफ्तार(photo-unsplash)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस ने गौतम नगर में महिला की नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आजाद चौक थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। महिला 25 जून की दोपहर करीबन 2 बजे अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। तभी आरोपी शेख जफर उर्फ झोल्टू (20) और मोहमद कलाम (20) और रेहान ने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया।

CG News: दो आरोपी गिरफ्तार

महिला ने आरोपियों को देखकर शोर मचा दिया। आवाज सुनकर महिला के पति और बच्चे पहुंचे। आरोपियों ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी देकर पथराव किया। इससे महिला के दो बच्चों को चोट पहुंची। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने शेख जफर और मोहमद कलाम को गिरफ्तार कर लिया, वहीं रेहान की तलाश जारी है।

Published on:
27 Jun 2025 01:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर