रायपुर

देशभर के 37 शिक्षकों को मिला ‘सीबीएसइ सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’, जिसमें छत्तीसगढ़ के ये दो टीचर्स भी शामिल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए ‘सीबीएसइ सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’ से नवाजा
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2018, 9:48 AM IST
best teacher
देशभर के 37 शिक्षकों को मिला ‘सीबीएसइ सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’, जिसमें छत्तीसगढ़ के ये दो टीचर्स भी शामिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की प्रियंका त्रिपाठी और स्मिता मिश्रा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने बृहस्पतिवार को अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए ‘सीबीएसइ सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’ से नवाजा। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने देश भर के 37 ऐसे शिक्षकों को यह पुरस्कार दिए।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका त्रिपाठी को उनके कार्यकाल के दौरान स्कूल को बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया। उनके स्कूल को एसोसिएशन विद अमरीकन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स और एस्ट्रो नॉटिक्स, ग्लोबल लीग इंस्टीट्यूट, लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स और सिंगापुर के आइकॉन ऑफ लर्निंग संस्थान से भी प्रमाण पत्र मिले हैं। साथ ही उनके रहते हुए स्कूल ने कई राष्ट्रीय क्ïिवज पुरस्कार भी जीते हैं।

रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल की ही काउंसलर और मनोचिकित्सक स्मिता मिश्रा को भी पुरस्कार मिला है। स्मिता छत्तीसगढ़ पुलिस के पैनल में भी शामिल हैं और बच्चों से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों के संबंध में परामर्श देती हैं। सीबीएसइ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने 500 से अधिक परिवारों को पारिवारिक और शैक्षिक मुद्दों पर परामर्श दिया है।

शिक्षक दिवस के मौके पर यह ‘सीबीएसइ सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’ का सम्मान देशभर के ३७ शिक्षकों को अपने बेहतर कार्य के लिए दिया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के दो शिक्षक भी शामिल हैं। जिसमें रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल की ही काउंसलर और मनोचिकित्सक स्मिता मिश्रा को भी पुरस्कार मिला है। औॅर छत्तीसगढ़ के रायपुर में कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका त्रिपाठी को उनके कार्यकाल के दौरान स्कूल को बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

Updated on:
7 Sep 2018, 9:48 AM IST
Published on: