रायपुर

आरक्षण केंद्र में शिफ्ट होंगे सभी अनारक्षित काउंटर, यात्रियों को मिलेंगी ये नई सुविधाएं

Unreserved Ticket Counter: रेलवे ने अनारक्षित टिकट काउंटरों को आरक्षण केंद्र में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके एवज में 3 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, 4 मोबाइल टिकट सुविधा और अतिरिक्त एटीवीएम उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Sep 13, 2025
Unreserved Ticket Counter (Photo source- Patrika)

Unreserved Ticket Counter: अनारक्षित टिकट काउंटर को आरक्षण केंद्र में शिफ्ट किया जा रहा है। वर्तमान में रेलवे की ओर से एक काउंटर को शिफ्ट किया गया है, उसके एवज में 3 एक्स्ट्रा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन फैसिलिटेटर और 4 मोबाइल टिकट सुविधा दी गई है। इसके बाद 24 घंटे में एक और एटीवीएम, 48 घंटे में दूसरा एटीवीएम और 48 से 72 घंटे में सभी अनारक्षित काउंटरों को रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

इसके लिए वाणिज्य विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही मुख्य वाणिज्य निरीक्षक व चीफ़ सुपरवाइजर को यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी यात्रियों की सुविधा के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी से चर्चा कर रिव्यू कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Illegal Railway Ticket: रेलवे टिकट के अवैध धंधे में संलिप्त आरक्षण केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तार, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई के रैकेट से जुड़ा है नेटवर्क

Unreserved Ticket Counter: एक एटीवीएम मशीन बंद रही: शिफ्टिंग के दौरान यात्रियों की सुविधा से लिए स्टेशन के गेट नं दो के पास मोबाइल यूटीएस के अलावा 3 एक्स्ट्रा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन फैसिलिटेटर की सुविधा दी गई है, लेकिन शुक्रवार को पहले ही दिन एक मशीन खराब रही, जिसके कारण दूसरे मशीन में यात्रियों को लाइन लगानी पड़ी।

ये भी पढ़ें

स्टेशन में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा! रायपुर में रेलवे ने बंद किए कई कैश काउंटर, जानें वजह…
Updated on:
13 Sept 2025 10:21 am
Published on:
13 Sept 2025 10:20 am
Also Read
View All