रेल टिकटों के अवैध कारोबार में पकड़े गए कर्मचारी अविनाश कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह अंबिकापुर निवासी संजय कुमार विश्वकर्मा के कहने पर रेलवे का टिकट (Illegal Railway Ticket) बनाता था। संजय कुमार विश्वकर्मा हमेशा बनारस, मुंबई, हावड़ा, दिल्ली, चेन्नई आदि बड़े जगहों की टिकट बनवाता था, जिसके एवज में उसे अच्छी खासी रकम भी देता था।