रायपुर

US-Israel-Iran War: जरा हटके.. जंग से दूर, जायके और जेवर के साथ दिल जीत रहा ईरान

US-Israel-Iran War: शहर में लगे एग्जीबिशन में ईरान के स्टॉल लोगों को आकर्षण कर रहा है। ड्रायफ्रूट्स, चॉकलेट, केसर, शहद, सिल्वर और टाइटेनियम ज्वेलरी जैसे प्रोडक्ट्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं..
2 min read
Mar 30, 2026
US-Israel-Iran War
जंग से दूर, जायके और जेवर के साथ दिल जीत रहा ईरान ( Photo patrika )

US-Israel-Iran War: ताबीर हुसैन. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और जंग की खबरों के बीच राजधानी में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। शहर में लगे एग्जीबिशन में ईरान के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां ड्रायफ्रूट्स, चॉकलेट, केसर, शहद, सिल्वर और टाइटेनियम ज्वेलरी जैसे प्रोडक्ट्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। जंग और राजनीति से दूर ये स्टॉल स्वाद, कला और संस्कृति के जरिए रायपुर के लोगों का दिल जीत रहे हैं।

US-Israel-Iran War: भाषा का सेतु

हैरानी की बात है कि सात समंदर पार से आए ये व्यापारी अब हिंदी और इंग्लिश में भी माहिर हो चुके हैं, जो रायपुर के ग्राहकों से सीधा संवाद करने में उनकी मदद कर रहा है। यही वजह है कि लोग उनसे खुलकर बातचीत भी कर रहे हैं और उनके प्रोडक्ट्स के बारे में जान रहे हैं।

साल का सफर

ये व्यापारी केवल सामान नहीं बेच रहे, बल्कि पिछले 7 वर्षों से भारतीय संस्कृति और बाजार के उतार-चढ़ाव के गवाह भी रहे हैं। उनका कहना है कि भारत में उन्हें अपनापन मिला और कारोबार के अच्छे अवसर भी।

खामोशी के मायने

युद्ध के सवाल पर उनकी चुप्पी और एंबेसी जाने की सलाह उनके पेशेवर व्यवहार और अपनी सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को भी दर्शाती है। साफ है कि वे यहां व्यापार और दोस्ती का संदेश लेकर आए हैं, राजनीति का नहीं।

युद्ध से जुड़े और भी हैं खबरें

  1. West Asia Conflict: युद्ध के असर से थमने लगे 40 फीसदी ट्रकों के पहिए, चावल से लेकर टाइल्स का कारोबार प्रभावित
  • आयात-निर्यात पर असर पड़ने से ट्रकों से माल की आवक जावक कम हो गई है। खासतौर पर गैस आधारित फैक्टि्रयों, प्लास्टिक इंडस्ट्रीज और माल के उत्पाद के परिवहन पर असर पड़ा है...पढ़ें पूरी खबर..

2. US-Israel-Iran War: जल्द टकराव खत्म नहीं हुआ तो तेल आपूर्ति और व्यापार पर पड़ेगा गंभीर दबाव, अर्थशास्त्री अरुण कुमार ने पत्रिका से कहा

  • दुनिया में चल रहे तनाव, खासकर ईरान से जुड़े घटनाक्रम, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर डाल रहे हैं और इसका प्रभाव भारत पर भी पड़ना तय है। उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से ऑयल इंडस्ट्री पर हमले और समुद्री व्यापार मार्गों में... पढ़ें पूरी खबर
Updated on:
30 Mar 2026 01:26 pm
Published on:
30 Mar 2026 01:25 pm