
Summer health Tips: गर्मी के सीजन में हर कोई खाने-पीने को लेकर सावधानी बरखते हैं। यह सीजन किसी चुनौती से कम नहीं होता है। अधिकांश लोग गर्मी में उल्टा-सीधा खाकर बीमार पड़ जाते हैं। इससे हमारे हेल्थ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इस सीजन में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती हैं। हालांकि, हेल्दी चीजें खाने से हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता लेकिन इस मौसम में कई बार हेल्दी चीजें भी नुकसान कर जाती हैं। हम बात कर रहें हैं बादाम की जो हमारे शरीर को इस तरह से नुकसान पहुंचा सकता हैं।
कई लोग सुबह उठकर खली पेट बादाम कहते हैं। वैसे बादाम खाना तो हेल्दी माना जाता हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन्स होता हैं। यह न केवल ब्लड शुगर को कम करता हैं बल्कि वेट लॉस में भी बेहद असरदार माना जाता हैं। हेल्थ (health care) एक्सपर्ट्स गर्मी के मौसम में ज्यादा बादाम खाने से मना करते हैं। क्योंकि बादाम की तासीर गर्म होती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर गर्मी के मौसम में कितना बादाम खाना चाहिए।
गर्मी में सूखे बादाम खाना नुकसान
गर्मी के सीजन में हम ऐसी चीजें खाने से बचते हैं जो गर्म होती हैं। ऐसी चीजें खाने से हमारे शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है, जिसके चलते कई बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इस सीजन में हमें सूखे बादाम खाने से बचना चाहिए। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी रिलेटेड मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की स्टडी के मुताबिक, गर्मी के मौसम में बादाम को पानी में भिगोकर खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि गर्मी में सूखे बादाम खाने से सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंचता हैं।
कब्ज व पेट संबंधी हो सकती हैं परेशानियां
गर्मी के मौसम में बादाम खाने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। जिसके कारण पाचन प्रभावित होता है। इस स्थिती में इंसान का पेट फूलने के (health care) साथ-साथ कब्ज और पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
त्वचा संबंधित परेशानी बढ़ना
वैसे तो बादाम में विटामिन भी पाया जाता है। जो शरीर के लिए फायदेमंद भी होता हैं लेकिन जब सूखे बादामों को खाया जाता है, तो शरीर में विटामिन ई मात्रा बढ़ने लगती है। जिसके वजह से शरीर में थकान व कमजोरी महसूस भी होती है। इसके अलावा हमारी त्वचा में एक्ने और पिंपल्स जैसे ब्रेकआउट भी हो सकता है।
ऐसे खाएं बादाम
अगर आप गर्मियों के सीजन में बादाम खाना चाहते हैं तो इस तरीके को फॉलो करके खाएं। सबसे पहले बादाम को 10 से 12 घंटों तक पानी में भिगोकर रखें। उसके बाद ही बादाम को खाएं। भिगोकर रखने से बादाम की गर्मी निकल जाती है। इस तरह से बादाम खाने से हमारे शरीर में गमी की मात्रा नहीं बढ़ती और हमारी सेहत भी संतुलित बना रहता हैं