Weather Alert: मौसम विभाग की मानें तो गर्मी का प्रभाव अब धीरे-धीरे और बढ़ने लगेगा। मार्च का पहला सप्ताह बीत चुका है। दक्षिण भारत में तापमान बढ़ने लगा है। अभी पांच दिन तक तापमान में वृद्धि हो सकती है।
cg weather update राजधानी सोमवार को अब तक की सबसे गर्म रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा दिन का तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में 16 मार्च से वर्षा का दौर शुरु होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है।
चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किमी ऊंचाई तक, शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार जारी है। बस्तर संभाग के जिलों में (कांकेर जिले को छोड़कर) अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबसे ज्यादा दिन का तापमान 36.5 डिग्री रायपुर (लालपुर) में तथा सबसे कम न्यनूतम तापमान 14.1 बलरामपुर में दर्ज किया गया। राजधानी अधिकतम और न्यूनतम तम तापमान क्रमशः 37 डिग्री और 23 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।
40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
प्रदेश में मौसम का रुख में बदलाव जारी है। ठंडी हवा, वर्षा और ओलावृष्टि के बाद तापमान में वृद्धि होती जा रही है। पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम पूरी तरह शुष्क होने से दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है। धूप में चुभन बढ़ने से प्रदेश में गर्मी की दस्तक का भी एहसास होने लगा है।
अभी पांच दिनों तक बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग की मानें तो गर्मी का प्रभाव अब धीरे-धीरे और बढ़ने लगेगा। मार्च का पहला सप्ताह बीत चुका है। दक्षिण भारत में तापमान बढ़ने लगा है। अभी पांच दिन तक तापमान में वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं। इस वजह से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।
जिला - अधिकतम - न्यूनतम
रायपुर - 36.5 - 23.0
बिलासपुर - 35.8 - 20.4
पेण्ड्रा रोड - 33.8 - 16.8
अंबिकापुर - 33.0 - 14.5 0
जगदलपुर - 35.4 - 22.4
राजनांदगांव - 36.0 - 20.0