रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश शुरू! रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी तूफान

Chhattisgarh Monsoon Update: प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। रायपुर समेत अन्य जिलों में देर शाम मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ जिसके बाद आंधी तूफान के साथ बारिश हुई..

2 min read
Jun 08, 2026
Chhattisgarh Monsoon Update
रायपुर में बदला मौसम का मिजाज ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है। आज दोपहर में अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। जिसके चलते कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। रायपुर में देर शाम तेज हवाओं के साथ करीब 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं हल्की बारिश से तापमान में मामूली गिरावट हुई। बता दें कि मौसम विभाग ने 12 जून तक सभी जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Monsoon in Chhattisgarh: आज सुबह से बदला हुआ है मौसम

केरलम में मानसून (Chhattisgarh Monsoon Update) के आगमन के साथ अब प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं आज सुबह से मौसम का मिजाज बदलाव हुआ है। राजधानी रायपुर में सुबह भी कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। इसके बाद तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। भीषण गर्मी और उमस से लोगों की परेशानियां बढ़ गई थी। वहीं देर शाम आंधी तूफान और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर में भी मौसम में बदलाव हुआ है।

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री कब ?

छत्तीसगढ़ में आमतौर पर केरलम में मानसून (Monsoon Update ) के दस्तक के करीब दो सप्ताह के भीतर प्रवेश कर जाता है। अगर मानसून की गति सही रही तो विशेषज्ञों के अनुसार 20 जून का छत्तीसगढ़ में आगमन संभव है। वहीं पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो बस्तर में मानसून के एंट्री के साथ बारिश का दौर अचानक थम गया था।​ जिसके चलते मानसून एक सप्ताह लेट हो गया था। वहीं अगर तय समय में एंट्री हुई तो जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।

50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में 10 जून तक सभी जिलों में आंधी तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने के संकेत है। दरअसल पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में बने ऊपरी हवा के चक्रवात और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश का मौसम प्रभावित हो रहा है। वहीं कहीं कहीं बूंदाबांधी और आंधी तूफान चल रहे है। इस दौरान 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Chhattisgarh Monsoon Update: क्या प्री-मानसून बारिश शुरू

मौसम में आए बदलाव को लेकर अब कहा जा रहा है कि प्रदेश में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। हालांकि अभी मौसम विभाग ने इसे लेकर स्पष्ट नहीं किया है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके लिए अभी थोड़ा समय है। यह बदलाव चक्रवात और द्रोणिका के प्रभाव के कारण हुआ है। हालांकि जल्द ही प्रदेश में प्री-मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है।

Published on:
08 Jun 2026 04:46 pm