रायपुर

आधे घंटे तक चली तेज आंधी, बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, देखें वीडियो

तेज चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े झेल रहे रायपुर शहर का मौसम अचानक बदल गया है। दोपहर में अचानक काले बादल छा गए और जमकर बारिश हुई।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 4:56 PM IST
latest weather news

रायपुर . तेज चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े झेल रहे रायपुर शहर का मौसम अचानक बदल गया है। दोपहर में अचानक काले बादल छा गए और जमकर बारिश हुई। नमी के तेजी से आने के चलते शहर का तापमान दिन में औंधे मुंह गिर पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद तेज हवा से मौसम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग ने जताई थी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच हो गई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी छग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा तथा शाम या रात में आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

लालपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी बिहार से उत्तर पूर्वी ओडिशा तक पश्चिम बंगाल के गांगेहत्रे होते हुए 1.5 किमी ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से ही दक्षिणी छग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इससे पहले गुरुवार को राजधानी में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इससे तापमान में एक डिग्री की कमी आई। रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Read More : प्यार में पागल दो लड़कियां भागी एक ही बॉयफ्रेंड के साथ, उत्कल एक्सप्रेस पर जाकर खत्म हुई ये कहानी

ओले पड़ते ही घरों में दुबक गए लोग

रायपुर में शनिवार को ओले पड़ते ही लोग घरों में दुबक गए। ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। करीब आधे घंटे के बाद मौसम साफ हो गया और लोग घरों से बाहर ठंडी हवा का लुत्फ लेने निकल पड़े। बतादें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को पहले ही मौसम में बदलाव को लेकर भविष्यवाणी की थी।

Published on: