24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में पागल दो लड़कियां भागी एक ही बॉयफ्रेंड के साथ, उत्कल एक्सप्रेस पर जाकर खत्म हुई ये कहानी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 8 May 2018, 12:58 PM IST

crime in love chhattisgarh

रायगढ़. प्यार में पागलपन की हद तो तब पार हो गई जब दो लड़कियां एक ही ब्याफ्रेंड के साथ भागने को तैयार हो गई। मामले का खुलासा तब जब इनमें से एक अलग हो गई। इसके बाद इन तीनों की प्यार की कहानी उत्कल एक्सप्रेस में आकर खत्म हो गई। जानिए फिर क्या हुआ..

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले दो लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर दोनों को अपने साथ भगाकर ले गया। फिर युवक ने दोनों में एक को ट्रेन में ही छोड़ दूसरी लड़की के साथ फरार हो गया। युवक की हरकत के बाद दूसरी लड़की ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।


दरअसल, यह घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की है, जहाँ रोजगार को लेकर पहुंचे एक युवक को दो किशोरियों से प्यार हो गया। उसके एक साथ दोनों को घर से भगा कर अपने साथ ले गया। जिसका बरमकेला थाना में अपराध भी दर्ज है।

पहली के साथ मिलकर दूसरी को दिया ऐसे धोखा

पहले दिल्ली फिर झारखंंड के टाटा नगर पहुंचने के बाद युवक ने बड़ी ही चालाकी से एक किशोरी को उत्कल में बिठाया। वहीं कुछ देर में उसकी सहेली के साथ आने की बात कही पर नहीं आया। चलती ट्रेन में जब किशोरी ने रोना शुरू किया तो यात्रियों ने उसकी खोज खबर ली। उसके बाद मामले की जानकारी बरमकेला पुलिस के साथ रायगढ़ जीआरपी को दी। जिसके बाद किशोरी को उत्कल एक्सप्रेस से उतार कर पीडि़त परिजनों को सुपुर्द किया गया।

रायगढ़ जीआरपी ने बरमकेला पुलिस की सूचना पर अप कलिंग उत्कल एक्सप्रेस से एक किशोरी को उतारा है। किशोरी ने बताया कि टाटा नगर में ये सभी एक साथ उत्कल एक्सप्रेस में बैठे, पर कुछ देर बाद युवक, एक किशोरी को अपने साथ लेकर यह कहते हुए निकला कि कुछ खाने के लिए लेकर आते हैं। तुम इसी कोच मेंं बैठे रहना। काफी देर बाद युवक व साथ गई किशोरी नहीं आए और ट्रेन चल पड़ी। खुद को अकेला पाते हुए किशोरी ट्रेन में ही रोने लगी। उसके बाद कोच में सवार अन्य यात्रियों ने रोने की वजह पूछी तो खुद के साथ हुए छलावा की जानकारी किशोरी ने यात्रियों को दी। वहीं खुद को घर से भागने की बात कही।

यात्रियों ने परिजनों से किया संपर्क
इसके बाद किशोरी द्वारा बताए गए नंबर पर संपर्क कर यात्रियों ने पीडि़त परिजनों को इस बात की जानकारी दी। परिजनों ने बरमकेला पुलिस को बताया। वहीं पुलिस के साथ परिजन रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। उससे पहले रायगढ़ जीआरपी को भी इस पूरे मामले से अवगत कराया गया।

जिससे रायगढ़ पहुंचने में देरी के बीच किशोरी को ट्रेन से उतारा जा सके। हलांकि बरमकेला पुलिस, पीडि़त परिजनों के साथ समय से पहुंच गई। जिसके बाद किशोरी को ट्रेन से उतारा गया। खुद के साथ धोखा व कई दिनों के बाद परिजनों को देख किशोरी फूट-फूट कर रोने लगी। उसके बाद उसे रायगढ़ जीआरपी में लाया गया। वहीं विभागीय लिखा-पढ़ी के बाद किशोरी को बरमकेला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

धोखा खाने पर रोती रही लड़की
लड़की ने कहा जिसके लिए सब कुछ छोड़ा उसने मुझे छोड़ दिया। उसने हम दोनों में से उसे चुना तो बता देना चाहिए था। मेरी ज़िन्दगी का क्या होता अगर मुझे कुछ हो जाता। लड़की ने रोते हुए प्यार से भरोसा उठने की बात कही।पुलिस ने किसी बड़ी घटना के होने से पहले ही उसे सुरक्षित घर तक पहुंचा दिया है। वरना ऐसे कई मामले है जिसमे लड़कियों का पता ही नहीं चल पाता।

फिलहाल प्यार में धोखों के के ऐसे कई मामले आते ही रहते हैं। मगर ऐसा करने से पहले कपल्स अपने घर परिवार का नहीं सोचते और उन्हें भी मुसीबत में डाल देते है।