रायपुर

सोसाइटियों के एकाउंट्स का ऑडिट कौन कराता है? CGSSC में पूछे ऐसे रोचक सवाल, अभ्यर्थियों ने दिए जवाब

CGSSC Exam: सोसाइटियों के एकाउंट्स का ऑडिट कौन कराता है? रविवार को हुए डिप्टी ऑडिटर परीक्षा में ऐसे रोचक सवाल पूछे गए। इसके अलावा अन्य रोचक सवालों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया…
less than 1 minute read
Jul 06, 2026
CGSSC account exam
डिप्टी ऑडिटर परीक्षा देकर बा​हर आते परीक्षर्थी ( Photo Patrika )

Chhattisgarh Exam 2026: ताबीर हुसैन. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSC) की उप अंकेक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को निर्धारित समय अनुसार 12.15 बजे तक आयोजित हुई। पूरे प्रदेश में लगभग 16300 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से करीब 59 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। रायपुर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां 8089 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 5310 ने परीक्षा दी, जबकि 2779 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। विशेषज्ञ कार्तिक के अनुसार, प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित रहा।

CGSSC Exam 2026: लेखांकन के मूल सिद्धांतों के साथ पूछे गए सवाल

इसमें केवल रटने वाले नहीं, बल्कि विषय को समझने वाले विद्यार्थियों को भी अपनी तैयारी दिखाने का अवसर मिला। लेखांकन के मूल सिद्धांतों के साथ टैली प्राइम, बैंक सामंजस्य, साझेदारी और कंपनी लेखांकन जैसे व्यावहारिक विषयों से भी सवाल पूछे गए। वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का अच्छा संतुलन देखने को मिला। नियमित तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा और इसने अवधारणात्मक समझ के साथ व्यावहारिक ज्ञान की भी अच्छी जांच की।

क्या कहते हैं अभ्यर्थी

अभ्यर्थी सुरेश वर्मा ने बताया कि पेपर संतुलित था। अधिकांश प्रश्न सिलेबस के भीतर से थे। जिन अभ्यर्थियों ने नियमित पढ़ाई की थी, उन्हें प्रश्न हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अभ्यर्थी आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि प्रश्नपत्र न तो बहुत कठिन था और न ही बहुत आसान। सामान्य अध्ययन और विषय से जुड़े सवालों का संतुलन अच्छा रहा। समय प्रबंधन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर सहज रहा।

छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रमुख सवाल

  • सोसाइटियों के एकाउंट्स का ऑडिट कौन कराता है?
  • छत्तीसगढ़ में छोटे व्यापारी कितने क्विंटल कृषि उपज का स्टॉक रख सकते हैं?
  • छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य पोषित जैविक खेती मिशन किस वर्ष से संचालित किया जा रहा है?
Updated on:
06 Jul 2026 11:08 am
Published on:
06 Jul 2026 11:08 am
Also Read
View All