रायपुर

महिला डॉक्टर ने पहले विवाहित युवक से रचाया प्रेम फिर अश्लील वीडियो दिखाकर करने लगी ब्लैकमेल तभी…

ब्लैकमेल और फंसाने की धमकी देकर युवक से वसूले 1 करोड़ से अधिक रुपए और बाद में विदेश जाने के नाम पर मांगने लगी 50 लाख।

2 min read
Sep 28, 2019
महिला डॉक्टर ने पहले विवाहित युवक से रचाया प्रेम फिर अश्लील वीडियो दिखाकर करने लगी ब्लैकमेल तभी...

रायपुर . सेनेटरी कारोबारी को अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने वाली महिला डेंटल डॉक्टर को पुलिस ने जेल भेज दिया। उसके पिता से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। एक नाटकीय घटनाक्रम में पुलिस को महिला डॉक्टर के मंगेतर की कार राजिम में मिली। पुलिस का दावा है कि महिला डॉक्टर के मंगेतर ने कार को लौटा दिया है।

उल्लेखनीय है कि डेंटल डॉक्टर प्रीति तिवारी और सेनेटरी कारोबारी चेतन शाह के बीच वर्ष 2012 से प्रेम-प्रसंग था। चेतन शादीशुदा था। दोनों साथ में घूमते-फिरते थे। इस दौरान प्रीति ने कारोबारी के साथ अपनी अश्लील वीडियो वाली क्लीपिंग वायरल करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल और फंसाने की धमकी देकर उसने कारोबारी से 1 करोड़ से अधिक रुपए वसूल लिए थे।

बाद में विदेश जाने के लिए 50 लाख रुपए की मांग की। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की। इसके बाद पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड पर लिया था। इस दौरान उससे लंबी पूछताछ की गई।

मंगेतर की तलाश
पुलिस ने महिला डॉक्टर के मंगेतर रिंकू शर्मा को भी आरोपी बनाया है। उसकी तलाश में पुलिस लगी है। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। शनिवार को पुलिस ने महिला डॉक्टर के पिता से ब्लैकमेलिंग के बारे में पूछताछ की। महंगे फ्लैट का किराया, कार आदि के संबंध में जानकारी ली गई।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on:
28 Sept 2019 10:46 pm
Also Read
View All