26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 बच्चों के मौत का बदला लेने चाची को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बोला करती थी काला जादू इसलिए…

Chhattisgarh News: कुछ दिनों पहले हुए अपने तीनों बच्चों की मौत की वजह से शंका करता था भतीजा, मौका देख उतरा मौत के घाट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 24 Sep 2019, 8:08 PM IST

3 बच्चों के मौत का बदला लेने चाची को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बोला करती थी काला जादू इसलिए...

3 बच्चों के मौत का बदला लेने चाची को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बोला करती थी काला जादू इसलिए...

बगीचा/जशपुरनगर. Chhattisgarh News: इस आधुनिक युग में भी कई लोगों के भीतर से अन्धविश्वास जाने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल जशपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे पढ़ आप भी दंग रह जाएंगे। युवक ने (Black magic) टोनही (जादू टोना करने वाली ) की शक में अपनी सगी चाची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आरोपी भतीजे को जेल भेज दिया है।

कमर में तमंचा दबाकर जा रहा था हथियारों का सौदागर, बीच रोड़ में हुआ कुछ ऐसा कि...

जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के सन्ना क्षेत्र में टोनही की शक में एक ग्रामीण ने अपनी सगी चाची की कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक को शक था कि उसकी चाची जादू-टोना करती है। इस बात से वो काफी परेशान भी था, क्योकि कुछ ही दिनों पहले अलग अलग कारणों से उनके तीन बच्चों की मौत हो गई थी।

अगर स्कूल में नहीं है यह सुविधा तो आपके बच्चें की जान है खतरे में...

घटना दिनों शनिवार शाम को आरोपी अपने चाचा के घर पहुंचा जहां किसी बात को लेकर आरोपी का उसके चाचा से विवाद शुरू हो गया। झगड़े के बीच अचानक आरोपी की चाची वहां आ गई। फिर आरोपी ने हाथ में रखे कुल्हाड़ी से चाची पर हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में महिला की मौत हो गई। सन्ना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चार दिन बाद नाबालिग पहुंची घर, जब पुलिस ने कराया मेडिकल टेस्ट तो रिपोर्ट में आया...

सन्ना थाना क्षेत्र के खेड़ार इलाके की इस घटना में आरोपी का नाम कालेश्वर तिग्गा बताया जा रहा है। दरअसल कुछ समय पहले कालेश्वर के तीन बच्चों की मौत हो गई थी, तब से उसे शक था कि उसकी चाची जादू-टोना करती है और इसी वजह बदले की भावना में उसने यह कदम उठाया। इस संबंध में सन्ना थाना के टीआई सिरिल एक्का ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Click & Read More Chhattisgarh News.