26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूर ने की आत्महत्या, जेब से मिला सोसाइट नोट, जब पुलिस ने शुरू किया पढ़ना तो…

तीन लोग आए थे मृतक से मिलने, मौत की खबर सुनकर भाग निकले गांव से.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 13 Sep 2019, 11:46 PM IST

मजदूर ने की आत्महत्या, जेब से मिला सोसाइट नोट, जब पुलिस ने शुरू किया पढ़ना तो...

मजदूर ने की आत्महत्या, जेब से मिला सोसाइट नोट, जब पुलिस ने शुरू किया पढ़ना तो...

अभनपुर . ग्राम गिरोला में मजदूर वर्ग का व्यक्ति राम नरेश यादव पिता फगुआ राम यादव (45) 13 सितंबर को सुबह 8 बजे के करीब मकान के अंदर म्यार में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। मृतक के पुत्र की सूचना पर अभनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।

झीरम हत्या कांड: कलेक्टर अलेक्स पाल मेनन की रिहाई में हुई करोड़ों की सौदेबाजी, गवाहों ने हाईकोर्ट में दिया बयान

मृतक के पैंट जेब से सोसाइट नोट व मोबाइल मिला है। सोसाइट नोट में मृतक दो हजार रुपए कर्ज के बदले 70 हजार रुपए देने का दबाव व धमकी दे रहा है इससे तंग आकर वह आत्महत्या करने का बात लिखी है। उसका 19 वर्षीय पुत्र तुकाराम यादव व आस-पास के लोगों ने बताया कि राम नरेश यादव द्वारा फांसी लगाए जाने के कुछ देर बाद ही तीन लोग पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली वे फौरन वहां से भाग निकले।

चौकाने वाले आकड़े: छत्तीसगढ़ में हवाई सफर का चलन तेज, 5 महीने में 8 लाख 75 हजार यात्रियों ने की हवाई यात्रा

मृतक गरीब मजदूर था। कई लोगों के समूह में खेत में काम करने जाता था। कर्ज देने वाला व्यक्ति कई दिनों तक खेत में भी जाकर मृतक को धमकी-चमकी देकर पैसा देने का बात करता था, जिससे दो-तीन दिनों से वह खेत में जाना भी बंद कर दिया था।

रायपुर में बनेगा रेलवे का 100 बिस्तर का अस्पताल, आम जनता भी उठा सकती है लाभ

लोगों ने बताया कि बड़े उरला का व्यक्ति है, उसको चेहरे से पहचानते हैं। अभी पुलिस द्वारा बयान नही लिया गया है। लेकिन जिस व्यक्ति के दबाव में आकर मजदूर ने आत्महत्या की है उसे गांव के लोग भी जानते हैं। विवेचना अधिकारी अवध बिहारी सिंग ने बताया कि आत्महत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है।

BREAKING: टूर एंड ट्रेवल्स संचालक के ठिकानों पर ईडी की दबिश, जुआ खिलाने ले जाता था विदेश

मृतक का अंतिम संस्कार के कारण आगे की जांच नहीं हो पाई है। सोसाइट नोट से प्रतीत होता है कि मृतक कर्ज को लेकर परेशान था और इसलिए उसने आत्महत्या की होगी।

Click & read More Chhattisgarh News.