रायपुर

Free 4जी मोबाइल मिलने के बाद महिलाओं ने ऐसे ली MLA संग सेल्फी, वाट्सएप में किया शेयर

मोबाइल पाने की खुशी में पहले कुछ महिलाओं ने नये फोन से विधायक संग सल्फी खिंचवाने की गुजारिश की

2 min read
Aug 02, 2018
Free 4जी मोबाइल मिलने के बाद महिलाओं ने ऐसे ली MLA संग सेल्फी, वाट्सएप में किया शेयर

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ शासन की संचार क्रांति योजना के तहत शहर के बस्तर हाइस्कूल, पीजी कॉलेज में विधायक संतोष बाफना ने हितग्रहियों को मोबाइल फोन बांटा। इस दौरान मोबाइल पाने की खुशी में पहले कुछ महिलाओं ने नये फोन से विधायक संग सल्फी खिंचवाने की गुजारिश की।

ये भी पढ़ें

IAS का अपहरण करने वाले नक्सली दंपती ने किया सरेंडर, सिर पर था इतने लाख का इनाम

विधायक के हां कहते ही सेल्फी खिंचवाने महिलाओं के बीच होड़ सी लग गई। गौरतलब है कि विधायक बाफना ने बस्तर हाइस्कूल में भगत सिंह के 100, शिव मंदिर वार्ड के 156 व पीजी कॉलेज में संजय गांधी वार्ड के 275 हितग्राहियों को मोबाइल फोन बांटा।

विधायक ने महिलाओं को मोबाइल फोन चलाने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को महिलाओं को मदद करने की बात कही। साथ ही कहा कि हितग्राहियों को फोन चलाने के लिए पूरी जानकारी देने व सबंधित एप डाउनलोड करवाने अपने दो कार्यकर्ताओं को हर दिन शिविर में आने के निर्देश दिए हैं। महिलाओं को फोन मिलने के बाद उनके चेहरे खुशी से खिल गए।

संतोष बाफना ने इसे चलाने को लेकर भी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से संचार के क्षेत्र में लोगों के बीच क्रांतिकारी परिवर्तन आने की बात कही। इस दौरान यहां पूव महापौर किरण देव, पार्षद खेमसिह देवांगन, गजेंद्र साहू, सेजमणी बघेल, त्रिवेणी रंधारी, संतोष त्रिपाठी, बी जयराम, अविनाश श्रीवास्तव, एई प्रमोद साहू, राजस्व अधिकारी राकेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

रमन एप्प इनबिल्ट तो मोदी एप्प करवा रहे डाउनलोड
संचार क्रांति के तहत बांटे जा रहे मोबाइल फोन में इनबिल्ट रमन एप मौजूद हैं। वहीं इसे ऑन कर हितग्राहियों को मोबाइल चलाने की जानकारी देने के दौरान उनके फोन में मोदी एप्प भाजपा कार्यकर्ता डाउनलोड करवा रहे हैें। ऐसे में हितग्राही इस एप्प का कितना प्रयोग व फायदा उठा सकते हैं, यह आने वाला समय बताएगा।

ये भी पढ़ें

BF से बोला- अब तुम्हारी जान हमारे हवाले, फिर गर्लफ्रेंड के साथ किया ये काम
Published on:
02 Aug 2018 04:22 pm
Also Read
View All