रायपुर

Raipur Accident: एक्सप्रेस-वे पर गिरे पैसे को उठाने के लिए रुका, तेज रफ़्तार कार ने रौंदा युवक की दर्दनाक मौत

Raipur Accident: रायपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कार की ठोकर से युवक की मौत हो गई है।
2 min read
May 21, 2026
Raipur Accident
एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा (photo AI)

Raipur Accident: रायपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ शहर के सबसे व्यस्त देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब युवक सड़क पर गिरे अपने पैसे उठाने के लिए वाहन रोककर नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से जा रहा था।

Raipur Accident: कार ली चपेट में आया युवक

रास्ते में अचानक उसके कुछ पैसे सड़क पर गिर गए। पैसे उठाने के लिए उसने अपनी गाड़ी एक्सप्रेस-वे किनारे रोकी और नीचे उतरकर सड़क पर बिखरे नोट उठाने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की और डायल-112 को सूचना दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस सहायता वाहन करीब 18 मिनट बाद मौके पर पहुंचा। इस दौरान घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा।

अंधेरा बना हादसे की वजह

बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के समय भी एक्सप्रेस-वे के कई हिस्सों में पूरी तरह अंधेरा पसरा हुआ था।

वाहनों की लंबी कतार

अंधेरे की वजह से वाहन चालकों को सड़क पर खड़े व्यक्ति या रुके वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों की भीड़ जमा होने और पुलिस कार्रवाई के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया।

Updated on:
21 May 2026 02:44 pm
Published on:
21 May 2026 02:43 pm