रायपुर

Youth Congress Election: युवा कांग्रेस चुनाव की हलचल तेज, सदस्य बनने देने होंगे 50 की जगह 75 रुपए, छह लोगों के लिए डाले जाएंगे वोट

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। चुनाव के लिए दिल्ली से विशेष टीम आएगी। प्रदेश अध्यक्ष सहित छह लोगों के लिए वोट डाले जाएंगे ।

2 min read
May 22, 2026
युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर तैयारी (Photo AI)

Youth Congress Election: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसके लिए अभी से दावेदार सक्रिय हो गए हैं, लेकिन इस बार उनकी राह आसान नहीं होगी। दरअसल, युवा कांग्रेस के चुनाव में वो ही लोग मतदान करेंगे, जो सदस्य है। इसके लिए चुनाव के साथ सदस्यता अभियान भी चलेगा। इस पर सदस्य बनाने के लिए 50 की जगह 75 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। राजस्थान में भी इसी सदस्यता शुल्क के हिसाब से युवा कांग्रेस के चुनाव हुए हैं। इसका मतलब साफ है कि चुनाव जीतने के लिए दावेदारों को मोटी रकम खर्च करनी होगी।

ये भी पढ़ें

रायपुर से बड़ा संगठनात्मक फैसला! महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका

Youth Congress Election: जून-जुलाई के बीच हो सकता है चुनाव

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव के लिए दिल्ली से विशेष टीम आएगी। यह टीम 24 मई को राजधानी में पत्रकारवार्ता लेकर युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर अपनी जानकारी साझा करेगी। इसे साफ हो रहा है कि युवा कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का चुनाव जून-जुलाई के बीच हो सकता है। चुनावी प्रक्रिया में करीब एक महीने का समय लगेगा। चुनाव से पहले युवा कांग्रेस की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया जाएगा, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो सके। बता दें कि पिछली बार युवा कांग्रेस के चुनाव में 17 लाख सदस्य बनाए गए थे। इनमें से छंटाई के बाद 15 लाख सदस्य रह गए थे। इनमें करीब 11 लाख सदस्यों ने मतदान किया था।

दावेदारों की क्षमता परखेगी दिल्ली की टीम

युवा कांग्रेस चुनाव में कोई भी व्यक्ति प्रत्याशी नहीं बन सकेगा। इसके लिए दिल्ली से आने वाली टीम सभी जिलों में बैठक लेगी। इसके अलावा दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा कर उनके कामकाज का आकलन करेगी। इसके आधार पर उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले हुए चुनाव में जिलाध्यक्षों के साथ इंटरव्यू अनिवार्य नहीं था। इसका चुनाव कोई भी लड़ सकता था। अब चुनाव लड़ने से पहले उन्हें अपने कामों को बताना होगा।
बाक्स

पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष का भी चुनाव

इस बार युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष का चयन भी चुनाव के जरिए ही होगा। चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के साथ महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के लिए मतदान होगा। इससे पहले ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव नहीं होता था।

इसलिए महत्वपूर्ण है चुनाव

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस का चुनाव सिर्फ संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों की राजनीतिक दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। इसकी अहमियत कई कारणों से बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 2023 में सत्ता गंवाने के बाद संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश में है। युवा कांग्रेस चुनाव के जरिए जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक नए चेहरों को मौका मिलेगा। 2028 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने युवा नेटवर्क को मजबूत करना चाहती है। पहले भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और चुनावी प्रचारक के रूप में इस्तेमाल किया गया था। यही वजह है कि पूरी प्रक्रिया दिल्ली के विशेष टीम की निगरानी में होती है।

Published on:
22 May 2026 09:50 am
Also Read
View All