रायपुर

Raipur Crime: इंटरनेट पर बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Raipur Crime News: इंटरनेट में बच्चों और महिलाओं की अश्लील फिल्म देखने वालों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम नजर रख रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2023, 1:49 PM IST
Uploading obscene videos of children on the internet proved costly
इंटरनेट पर बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी

CG Crime News: रायपुर। इंटरनेट में बच्चों और महिलाओं की अश्लील फिल्म देखने वालों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम नजर रख रही है। अगर बच्चों की अश्लील फिल्म सोशल मीडिया में वायरल करते हैं, तो उनके खिलाफ पुलिस तत्काल एक्शन ले रही है। गोबरानवापारा (Crime News) इलाके के एक युवक ने वेबसाइट से बच्चों की अश्लील फिल्म निकालकर सोशल मीडिया में वायरल किया।

इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश देवांगन ने अपने मोबाइल से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था। इसकी जानकारी होने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एनसीआरबी की टीम ने मोबाइल नंबर के जरिए ओमप्रकाश का पता लगाया। इसके बाद गोबरानवापारा पुलिस को इसकी (Raipur Crime News) शिकायत की गई। पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
15 Sep 2023, 1:49 PM IST
Published on: