UPSC CSE Main Exam 2023: यूपीएससी मेन्स एग्जाम के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट पहले ही मेन गेट बंद क्र दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को समय के पूर्व ही एग्जाम सेंटर में पहुंचना होगा। वहीं परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, स्मार्ट घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल डिवाइस लेकर जाना सख्त मना है। उम्मीदवार सिर्फ साधारण कलाई घड़ियां ही पहन सकते हैं। पहचान के लिए अपने साथ पासपोर्ट फोटो जरूर रख लें।