रायसेन

शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, MP में खुलेंगी 55 दाल मिलें, MSP पर होगी दलहन की खरीदी

Unnati Krishi Sammelan 2026: मध्य प्रदेश के रायसेन के दशहरा मैदान में शनिवार को दो दिवसीय 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में किसानों की जानकारी के लिए बीज, उर्वरक, उद्यान, सिंचाई प्रबंधन, बैंक से संबंधित समस्याओं का हल, मशीनों का प्रदर्शन किया गया।
3 min read
Apr 11, 2026
55 Dal Mills Pulses to be Procured at MSP Major Announcement by Shivraj singh chouhan MP news
Major Announcement by Union Minister Shivraj singh chouhan for Farmers (Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन के दशहरा मैदान में शनिवार को दो दिवसीय 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026' (Unnati Krishi Sammelan 2026) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस आयोजन में किसानों की जानकारी के लिए बीज, उर्वरक, उद्यान, सिंचाई प्रबंधन, बैंक से संबंधित समस्याओं का हल, मशीनों का प्रदर्शन किया गया। वहीं, किसानों को कई तरह के स्टॉल द्वारा किसानी के कई पहलुओं की जानकारी दी भी गई। कार्यक्रम में किसानों के लिए 'ई-फॉर्म्स' एप भी लॉन्च किया गया। यह महोत्सव 13 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में रक्षा मंत्री ने रेल कारखाने का भूमिपूजन किया तो वहीं, सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।

47 देशों में बासमती चावल निर्यात कर रहा रायसेन- सीएम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कार्यक्रम में रायसेन के बासमती चावल की तारीफ की। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रायसेन जिला दुनिया के 47 देशों में बासमती चावल निर्यात कर रहा है। हमारी सरकारों में प्रदेश के किसानों को गेहूं का उचित मूल्य मिला है। इस वर्ष प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस देकर किसानों को 2625 रुपए मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है।

लाभकारी सिद्ध होगा यह महोत्सव- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने रायसेन में बीईएमएल के पहले रेल कारखाने का भूमिपूजन किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि रायसेन की धरती पर उन्नत कृषि महोत्सव किसानों की तकदीर बदलने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। यह कृषि महोत्सव में किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ बिचौलियों से मुक्त बाजार सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। मध्य प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कि सरकार ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है। इस क्षेत्र में नौजवान स्टार्टअप की शुरुआत कर किसान भाइयों को बिचौलियों के चंगुल से बचा सकते हैं। कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

भारत सरकार दलहन को एमएसपी पर खरीदेगी- केंद्रीय कृषि मंत्री

आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) ने भी बड़ी घोषण की। उन्होंने ऐलान किया कि आने वाले समय में एमपी को हॉर्टिकल्चर का हब बनाना है। उन्होंने कहा कि किसान सबसे बड़ा वैज्ञानिक होता है, लेकिन आधुनिक तकनीक और कृषि पद्धतियों को सीखने-समझने का अवसर मिलेगा। विकसित कृषि बिना, किसान की आय बढ़ाए बिना देश का विकास नहीं हो सकता। शिवराज ने कहा कि महोत्सव में टॉप वैज्ञानिक आएं हैं, प्रगतिशील किसान आए हैं। यहां 20 विषयों पर चर्चा होगी और एंटीग्रेटेड और फायदे की खेती पर बात होगी। उन्होंने कहा कि हम हर राज्य का कृषि रोडमैप बना रहे हैं, कई राज्यों में शुरुआत कर दी है। हम इस क्षेत्र को हॉर्टिकल्चर का हब बनाना चाहते हैं, खेती से लेकर फूड प्रोसेसिंग तक के प्रयास कर रहे हैं। भारत सरकार ने मध्य प्रदेश में 55 दाल मिलें खोलने का फैसला किया है। भारत सरकार दलहन (Pulses) को एमएसपी (MSP) पर खरीदेगी।

Updated on:
11 Apr 2026 06:54 pm
Published on:
11 Apr 2026 06:54 pm