रायसेन

छोटे का चल रहा था पोस्टमार्टम, इधर बड़े भाई ने भी दम तोड़ दिया, औबेदुल्लागंज में एक साथ उठी अर्थी

Obaidullaganj Brothers die at AIIMS Bhopal- नौ और पांच साल के बेटों ने दी पिता को मुखाग्नि, औबेदुल्लागंज में मातम: गैस लीकेज हादसे में झुलसे दो सगे भाइयों की मौत

2 min read
Jun 21, 2026
Obaidullaganj
Obaidullaganj Funeral AI Pic

Obaidullaganj - औबेदुल्लागंज में शनिवार शाम उस समय मातम पसर गया जब एक ही घर से एक साथ दो अर्थियां उठीं। घर से दो सगे भाइयों की अर्थी निकलीं। जिसने भी घटना के बारे में सुना उसकी आंखें नम हो गई। दो मासूम बच्चों ने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। बच्चों के सिर से मां का साया कोरोना में ही उठ गया था। पिता को विदाई देते समय देखने वालों की आंखें, आंसुओं से भीग गईं। शहर के राजकुमार लोधी और उनके छोटे भाई अजय लोधी, घर में गैस हादसे में घायल हो गए थे। कुछ दिनों के इलाज के बाद दोनों ने एक ही दिन दम तोड़ दिया। शनिवार को जब अजय का पोस्टमार्टम किया जा रहा था तभी राजकुमार लोधी की भी सांसें थम गईं। घटना पर शहर भर में दुख जताया जा रहा है।

35 साल के राजकुमार लोधी और 24 साल के अजय लोधी के साथ बीते रविवार को हादसा हुआ था। रात करीब आठ बजे वार्ड-10 निवासी दोनों भाई अपने घर के बाहर बने एक कमरे में गैस पर खाना बना रहे थे। तभी गैस लीकेज होने के कारण कमरे में अचानक आग लग गई।

राजकुमार लोधी और अजय लोधी आग में जलते हुए कमरे से बाहर निकले थे। दोनों की हालत गंभीर हो चुकी थी। राजकुमार और अजय लोधी को तत्काल एम्स भोपाल रेफर किया गया था। दोनों भाई 50 प्रतिशत से अधिक जल चुके थे।

शनिवार को मौत:

सात दिनों तक चले इलाज के बाद शनिवार सुबह चार बजे छोटे भाई अजय लोधी की एम्स में मौत हो गई। परिजन दुखी हो उठे। सभी रिश्तेदारों, प​रिचितों, मित्रों को अजय की मौत की दुखद सूचना दी गई। घर में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगीं।

एम्स में मौत के बाद अजय लोधी का पोस्टमार्टम किया गया। उनका पीएम चल ही रहा था, तभी बड़े भाई राजकुमार लोधी ने भी अंतिम सांस ली।

राजकुमार लोधी के दो बेटे हैं पहला दस साल और दूसरा पांच साल का। दोनों बच्चों के सिर से मां का साया पहले ही उठ चुका था। 2021 में कोरोना काल में राजकुमार लोधी की पत्नी रानी का स्वर्गवास हो गया था। अब बच्चे अनाथ हो गए हैं।

प्रमुख बिंदु

औबेदुल्लागंज में मातम
दो सगे भाइयों की मौत
अजय और राजकुमार लोधी की सांसें थमीं
गैस लीकेज हादसे में झुलसे थे दोनों भाई
बेटों ने दी पिता को मुखाग्नि
नौ और पांच साल के हैं बेटे
मां का साया पहले ही उठ चुका

Published on:
21 Jun 2026 06:29 am