रायसेन

युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या से इस कदर भड़की भीड़, आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव

MP News : युवती की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी युवक को जंगल में ही दबोच लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। एक ही दिन में दो हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
2 min read
MP News
युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या पर ने आरोपी को पीटपीटकर मार डाला (photo source- patrika)

MP News : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाले सुल्तानपुर थाना इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात ने हर एक जानने वाले को हैरान कर दिया। यहां के आदिवासी बहुल ग्राम कमरोरा (साढ़े बारह गांव क्षेत्र) में युवती की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मार डाला। एक ही दिन में दो हत्याएं होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि, ग्राम कमरोरा में रहने वाले किसान की बेटी दोपहर में पिता को खाना देने खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के ही 25 वर्षीय प्रकाश सिंह पुत्र बल्लू ने उसे रोक लिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उसे देख लिया और परिजन को सूचना दे दी। घर वाले जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां बेटी का शव पड़ा मिला।

ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मारडाला

युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या पर ने आरोपी को पीटपीटकर मार डाला (photo source- patrika)

परिजन का आरोप है कि, उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। घर वालों का कहना है कि, मौके पर जब उसे देखा था तो मृतका निर्वस्त्र थी। देखते ही देखते घटना से गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी प्रकाश सिंह को जंगल में ही घेर लिया और उसकी इस कदर पिटाई की कि, उसकी भी मौत हो गई।

क्षेत्र में भारी पुलिसबल तैनात

वहीं, घटना की जानकारी लगते ही सुल्तानपुर पुलिस मौक पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर विवेचना शुरू की है। युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए औबेदुल्लागंज भेजा है, ताकि मौत के कारण और दुष्कर्म की पुष्टि हो सके। वहीं, क्षेत्र में तनाव के हालात बने हुए हैं। ऐसे में हालत को देखते हुए शहरभर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Updated on:
03 Feb 2026 08:45 am
Published on:
03 Feb 2026 08:45 am